
वीवो ने पिछले दिनों इंडिया में अपना सस्ता स्मार्टफोन vivo T5 Lite 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल आज 22 जुलाई से भारतीय बाजार में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। शुरुआती बिक्री में ही कंपनी इस नए वीवो 5जी फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छूट के बाद वीवो टी5 लाइट को 18,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को इसमें 6500mAh battery, 44W Charging, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 की ताकत मिलेगी।
vivo T5 Lite प्राइस
वीवो टी5 लाइट 5जी फोन इंडियन मार्केट में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 19,999 रुपये है। वहीं यह 6GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB मेमोरी पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 21,999 रुपये और 24,999 रुपये है। यह वीवो 5जी फोन Twilight Shadow और Wave Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन मार्केट में मोबाइल की दुकान पर भी होगी।

vivo T5 Lite ऑफर
वीवो टी5 लाइट की सेल शुरू होते ही कंपनी इसपर 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह छूट मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर मिलेगी जिसके बाद vivo T5 Lite का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 18,499 रुपये पड़ेगा। इसी तरह 6जीबी+128जीबी को 20,499 रुपये में और 6जीबी+256जीबी को 23,499 रुपये में पाया जा सकेगा। यह डिस्काउंट HDFC, SBI और AXIS Bank cards पर मिलेगा। ग्राहक इस नए वीवो 5जी फोन को 3 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज कर सकते हैं।
vivo T5 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो टी5 लाइट फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस के साथ Greasy-Hand और Wet-Hand जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा जिसके चलते गीले या चिकने हाथों को भी फोन स्क्रीन पर बिना रूकावट टच किया जा सकेगा।

vivo T5 Lite 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 5,75,705 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत देती है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo T5 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो टी5 लाइट 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh battery दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 11 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है जो तकरीबन 38 मिनट में मोबाइल को 1% से 50% चार्ज कर सकती है।
वीवो टी5 लाइट को MIL‑STD‑810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो फोन जमीन पर गिरने पर भी इसे सेफ रखेगी। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और OTG जैसे फीचर्स मिलेंगे।बताते चलें कि यह वीवो 5जी फोन 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ मिलेगा।









