
एप्पल ने पिछले साल अपनी फ्लैगशिप के तहत हाईएंड डिवाईस आईफोन 10 लॉन्च किया था जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस था। कल शाओमी ने भी आईफोन 10 जैसे कई फीचर्स से लैस मी 8 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही फोन 3डी फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस हैं। शाओमी द्वारा मी 8 स्मार्टफोन पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद अन्य टेक कंपनी ओपो ने भी अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस की घोषणा कर दी है। ओपो ने अपने आॅफिशियल सोशल अकाउंट के जरिये नए स्मार्टफोन की घोषणा करते हुए बता दिया है कंपनी जल्द ही ‘फाइंड एक्स’ स्मार्टफोन लाने वाली है।
ओपो ने सबसे पहले जहां चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर आॅफिशियल पोस्ट करते हुए फाइंड एक्स की जानकारी दी थी वहीं आज सुबह ओपो मोबाइल इंडिया ने भी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये फाइंड एक्स स्मार्टफोन की पोस्ट की है। इस ट्वीट के बार अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओपो का यह हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस अंर्तराष्ट्रीय टेक जगत के साथ साथ जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Hi! It's been a long time.
The OPPO Futuristic Flagship phone is coming. #OPPOFindX pic.twitter.com/uiJIv2tEgc— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) June 1, 2018
ओपो फाइंड एक्स की पोस्ट करते हुए ओपो ने इसे भविष्य का फ्लैगशिप स्मार्टफोन बताया है। शाओमी मी 8 एक्सप्लोरर एडिशन लॉन्च होने के कुछ देर बाद ही ओपो फाइंड एक्स का सामनें आना भी इस बात की ओर ईशारा कर रहा है कि ओपो अपने इस फोन को शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के सामनें चुनौती के तौर पर पेश करेगी। गौरतलब है कि मी 8 एक्सप्लोरर एडिशन की तरह ही फाइंड एक्स में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और एप्पल आईफोन 10 की तरह इस फोन में 3डी फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक देखने को मिलेगी।
फाइंड एक्स को लेकर अभी अन्य जानकारी नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भी नॉच डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 8जीबी तक की रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ यह पावरफुल चिपसेट पर रन करेगा। ओपो फाइंड एक्स में 5एक्स ज़ूम वाला कैमरा 15 मिनट में ही चार्ज हो जाने वाली सुपर फास्ट फ्लैश चार्ज तकनीक औैर 5जी कनेक्टिविटी जैसे अत्याधुनिक व एडवांस आप्शन्स देखने को मिल सकते हैं।




















