
OnePlus अपनी Ace सीरीज में नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। क्योंकि टिप्सटर Digital Chat Station (DCS) ने नए OnePlus फोन की जानकारी शेयर की है। इस फोन को लेकर दावा किया गया है कि इसमें पिछले साल का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह OnePlus Ace 7 हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Ace 7 स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, OnePlus के इस नए फोन में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz का अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। हालांकि, 185Hz रिफ्रेश रेट की जानकारी फिलहाल एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप से जुड़ी लीक है, इसलिए फाइनल फोन में यही स्पेसिफिकेशन मिलेगा या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं है।

परफॉरमेंस के लिए इस इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है। यह पिछले साल का फ्लैगशिप चिपसेट है। जबकि OnePlus ने पिछले साल OnePlus Ace 6T को Snapdragon 8 Gen 5 और OnePlus Ace 6 को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश किया था। ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले Snapdragon 8 Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 वाले मॉडल क्रमशः OnePlus Ace 7T और OnePlus Ace 7 हो सकते हैं।
लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 का टॉप कॉन्फिगरेशन 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं है कि कंपनी इसके कितने RAM और स्टोरेज मॉडल्स लॉन्च करेगी। लीक में सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फोन के Android 17 पर आधारित होने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी का ColorOS 17 इंटरफेस मिल सकता है।
लीक में फोन की बैटरी और चार्जिंग को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पिछले साल के OnePlus Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Ace 7 में कंपनी 8,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दे सकती है। DCS के अनुसार, फोन में एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 7 में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है। इसमें 200MP का मेन कैमरा और 50MP का दूसरा कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus Ace 7 लॉन्च टाइमलाइन
OnePlus Ace 7 के लॉन्च का ऐलान ब्रांड ने अभी कंफर्म नहीं किया है। हालांकि OnePlus ने पिछले साल अक्टूबर में OnePlus Ace 6 को OnePlus 15 के साथ पेश किया था। इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इस साल भी Ace 7 को OnePlus 16 के लॉन्च के बाद पेश कर सकती है। यदि आप इस आगामी फ्लैगशिप फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









