
iQOO ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 और गेमिंग टैबलेट iQOO Pad Ultra को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों डिवाइस इसी महीने लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, अभी लॉन्च डेट शेयर नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि iQOO 16 और Pad Ultra को सितंबर के अंत तक आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी दी है। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO 16 डिजाइन और अन्य डिटेल्स
कंपनी द्वारा जारी पोस्टर में iQOO 16 के नए कैमरा मॉड्यूल की झलक देखने को मिली है। फोन के बैक पैनल के ऊपरी-बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो फ्लोटिंग डिजाइन के साथ नजर आता है। टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, ब्लैक कैमरा मॉड्यूल पर “100X Tele Lens” लिखा हुआ है। इसके अलावा मॉड्यूल के ऊपरी-दाएं हिस्से में सर्कुलर एक्सटर्नल फ्लैश दिखाई देता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियरिंग यूनिट में LED लाइट स्ट्रिप देखने को नहीं मिली है। वहीं, फोन की डिस्प्ले क्वालिटी को भी शानदार बताया जा रहा है। स्टोरेज के मामले में iQOO 16 को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की उम्मीद है।
कंपनी ने बताया है कि iQOO 16 फोन में नया इन-हाउस गेमिंग चिप दिया जाएगा। इसके साथ अगली पीढ़ी का Monster Super Engine भी मिलेगा। जिसे Qualcomm के टॉप-टियर फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म से अच्छे परफॉरमेंस के लिए दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इन दोनों के कॉम्बिनेशन से गेमिंग के दौरान कंसोल-जैसे Ray Tracing इफेक्ट्स और बेहतर विजुअल क्वालिटी मिल सकेगी।
iQOO ने डिस्प्ले को लेकर भी बड़ा दावा किया है। कंपनी ने बताया कि उसने Samsung Display के साथ मिलकर एक हाई-एंड पैनल तैयार किया है। यानी यूजर्स को शार्प विजुअल्स के साथ स्मूद मोशन का अनुभव मिलने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार, iQOO 16 की खूबियां सामान्य Pro Max कैटेगरी के फोन की टक्कर में होनी वाली हैं।
iQOO Pad Ultra संभावित डिटेल्स
iQOO Pad Ultra को कंपनी सामान्य बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट के बजाय एक पोर्टेबल गेमिंग डिवाइस के रूप में लेकर आ सकती है। टीजर में इसके कैमरा मॉड्यूल की भी झलक दिखाई गई है। जिसमें सिंगल कैमरा और उसके साथ रिंग LED फ्लैश नजर आता है।
iQOO Pad Ultra में अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ कॉम्पैक्ट बॉडी, मल्टी-फिंगर टच रिस्पॉन्स और हाई-डिमांड वाले AAA गेम्स के सपोर्ट पर खास फोकस किया गया है। कंपनी का लक्ष्य इसे ऐसा डिवाइस बनाना है जिसे गेमिंग के दौरान आसानी से कैरी और हैंडल किया जा सके।

लंबे समय तक गेमिंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए iQOO Pad Ultra में फुल-एरिया कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। iQOO का कहना है कि Pad Ultra सिर्फ मौजूदा टैबलेट का अपग्रेड नहीं होगा बल्कि यह गेमिंग के लिए एक नया फॉर्म फैक्टर पेश करने की कोशिश है। कंपनी इसे स्मार्टफोन, टैबलेट और PC के बीच की दूरी कम करने वाले डिवाइस के तौर पर देख रही है।
iQOO ने फिलहाल iQOO 16 और Pad Ultra की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि दोनों डिवाइस सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में इनकी लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









