Poco X8s को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, Snapdragon 7 Gen 4 और 12GB RAM के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Poco X8s स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। क्योंकि इस स्मार्टफोन को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2609CPC5FG के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का नाम Poco X8s भी सामने आ गया है। जिससे इसके लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, NBTC लिस्टिंग में फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व लीक में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आए हैं। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Poco X8s की लॉन्च डिटेल्स

Poco X8s को NBTC के अलावा यूरोप की EEC, IECEE और सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। इन लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी इस फोन को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द पेश करने वाली है।

हालांकि, XimiTime की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, Poco X8s यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया, तुर्की और रूस जैसे बाजारों में लॉन्च हो सकता है। जबकि भारत में इसके आने की उम्मीद कम है। वहीं, इसके चीन के वर्जन को मॉडल नंबर M583CF से जोड़ा गया है। इन लिस्टिंग्स के बाद आगे देखना होगा कि ब्रांड आगे क्या घोषणा करता है।

Poco X8s के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Poco X8s को इससे पहले Geekbench पर भी देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्टिंग में फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की जानकारी दी गई थी। इसमें करीब 12GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम होने की बात सामने आई थी।

अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो Poco X8s को मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसके प्रोसेसर, रैम या सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

कैमरे की बात करें तो पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Poco X8s में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा लगाया जा सकता है। हालांकि, फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा या अन्य सेंसर कैसा होगा। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फ्रंट कैमरे के बारे में भी फिलहाल कोई डिटेल्स नहीं है।

Poco X8s के डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी अभी सामने आना बाकि है। हालांकि आगामी डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है इससे लगता है लॉन्च जल्द संभव हो सकता है। यह मिड रेंज में आ सकता है और Lava, Tecno, Infinix जैसे ब्रांड को टक्कर दे सकता है। हम आपको आगे भी इस फोन के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स की साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here