Vivo X500 Ultra की डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Vivo आने वाले महीनों में अपनी X500 सीरीज के नए स्मार्टफोन को लेकर आ सकता है। इसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max पहले ही चीन में आ चुके हैं। वहीं, अब सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Ultra की डिटेल्स लीक हुई हैं। टिप्स्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का लॉन्च टाइमलाइन, प्रोसेसर और डिस्प्ले से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। आइए, आगे जानते हैं फोन क्या क्या खास मिल सकता है।

Vivo X500 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Vivo X500 Ultra को मार्च या अप्रैल 2027 में होम मार्केट चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि यह टाइमलाइन Vivo X300 Ultra के लॉन्च के करीब एक साल बाद का होगा। जिसे मार्च 2026 में पेश किया गया था।

 

चीन में लॉन्च हुए Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max के ग्लोबल मार्केट में इसी महीने के आखिर तक आने की उम्मीद है। हालांकि, Vivo X500 Ultra के ग्लोबल लॉन्च और भारत में उपलब्धता को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X500 Ultra फोन में 6.85 इंच का BOE LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 2K+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसमें LIPO टेक्नोलॉजी वाला फ्लैट डिस्प्ले, चारों तरफ एक जैसे बेजल और राउंड कार्नर दिए जा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।

लीक के अनुसार, Vivo X500 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसका मॉडल नंबर SM8975 बताया गया है।

बैटरी को लेकर टिप्स्टर ने कोई पक्की जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 Ultra में करीब 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Vivo X500 Ultra में रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 200MP के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे की टेस्टिंग कर रही है। इसके लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच जैसे अलग-अलग सेंसर साइज पर काम किया जा रहा है। हालांकि, इनमें से किस सेंसर को फाइनल डिवाइस में दिया जाएगा, यह अभी साफ नहीं है।

प्राइमरी कैमरे को लेकर भी दो विकल्पों की बात सामने आई है। इनमें 35mm फोकल लेंथ वाला 50MP का 1/1.28 इंच LOFIC सेंसर और 200MP का 1/1.12 इंच LOFIC सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा फोन के अल्ट्रा-वाइड कैमरे और फ्रंट कैमरे की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

Vivo X500 Ultra के कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स की सटीक जानकारी के लिए आगे आने वाली रिपोर्ट्स का इंतजार करना होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here