vivo X500 E की डिटेल्स लीक, vivo V80 का रीब्रांड वर्जन हो सकता है फोन

Join Us icon

vivo अपनी X-सीरीज में नया स्मार्टफोन vivo X500 E पेश कर सकता है। यह फोन पिछले कुछ समय से लीक और रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है। वहीं, अब Amazon Italy पर कुछ थर्ड-पार्टी फोन केस लिस्ट हुए हैं। जिनमें vivo X500 E और vivo V80 दोनों के साथ कम्पैटिबिलिटी का दावा किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों फोन का डिजाइन और डाइमेंशन एक जैसा हो सकता है। ऐसे में X500 E के V80 का रीब्रांडेड वर्जन होने की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।

vivo X500 E स्पेसिफिकेशंस संभावित

पूर्व में आई Google Play Console की लिस्टिंग के अनुसार, vivo X500 E में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यही चिपसेट vivo V70 और vivo V80 में दिया गया था।

आपको बता दें कि इस साल लॉन्च हुए vivo X300 E में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया था। जबकि vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 है। दोनों फोन के बीच प्रोसेसर का अंतर X300 E को ज्यादा प्रीमियम बनाता है, लेकिन अगर X500 E में भी Snapdragon 7 Gen 4 मिलता है तो यह फोन V80 से अलग नहीं होगा।

अब तक आए लीक्स के अनुसार, आगामी vivo X500 E में 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो X500 E की बैटरी V80 से थोड़ी बड़ी होगी। हालांकि, फिलहाल बैटरी साइज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Amazon Italy पर लिस्ट हुए कुछ थर्ड-पार्टी केस भी इस फोन को लेकर यही संकेत दे रहे हैं। इन केस की लिस्टिंग में vivo X500 E और vivo V80 दोनों को समान बताया गया है। इससे दोनों फोन के डिजाइन और डाइमेंशन समान होने की संभावना है। हालांकि, फोन के डाइमेंशन एक जैसे होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों के सभी फीचर्स भी समान होंगे।

इस साल लॉन्च हुए vivo X300 E में 6.59-इंच की डिस्प्ले और 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा व 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा वाला सेटअप दिया गया था। इसका डिजाइन vivo V70 से मिलता-जुलता था, लेकिन इसमें ज्यादा पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी दी गई थी। वहीं,फिलहाल vivo X500 E के डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

vivo V80 की कीमत

vivo V80 को भारत में इसी महीने लॉन्च किया गया था। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की शुरुआती कीमत 63,000 रुपये है। वहीं, vivo V70 को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 46,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

अगर vivo X500 E वाकई में V80 का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आता है तो इसकी कीमत भी इसके आसपास ही रह सकती है। हम आपको आगे भी और जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here