
ऑनर ने मई महीने में अपनी होम मार्केट चीन में 8600mAh बैटरी और 16GB RAM वाला 5G फोन Honor 600 Pro लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का सक्सेसर लेकर आने की प्लानिंग कर रही है जिसे Honor 700 Pro नाम के साथ पेश किया जाएगा। ताजा लीक में इस अपकमिंग मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिसमें 9,000mAh battery और 200MP camera का खुलासा हुआ है।
Honor 700 Pro
ऑनर 700 प्रो 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि यह डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा। इस मोबाइल के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही एक छोटी की सेकेंडरी स्क्रीन भी दी जाएगी जिसका साइज 1.72-इंच हो सकता है। इस रियर डिस्प्ले पर टाइम, विजेट्स और नोटिफिकेशन्स के साथ ही म्जूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। चर्चा है कि इसमें कंपनी एलसीडी पैनल पर इस्तेमाल करेगी।

मेन स्क्रीन की बात करें तो लीक के अनुसार Honor 700 Pro को 6.57-इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह Flat AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। फिलहाल रिफ्रेश रेट या निट्स ब्राइटनेस की डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन बताते चलें कि Honor 600 Pro को कंपनी ने 8000nits पीक ब्राइटनेस पर लॉन्च किया था। ऐसे में अपकमिंग ऑनर 700 प्रो में हाई निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है।
ऑनर 700 प्रो बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। लीक के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 9000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W wired फास्ट चार्जिंग और 50W wireless फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी।

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Honor 700 Pro को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस अपकमिंग 5जी फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का periscope telephoto भी शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 700 प्रो 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
लीक में ऑनर 700 प्रो के प्रोसेसर की डिटेल्स सामने नहीं आई है। अगर ऑनर 600 प्रो पर नजर डालें तो कंपनी ने इसे चाइना में 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 8550 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया था और ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 4 चिपसेट पर उतारा था। चर्चा है कि नया Honor 700 Pro 5G फोन नवंबर महीने में चीन में पेश किया जा सकता है।









