
itel ने अपने फीचर फोन itel 2165C में PhonePe सपोर्ट देने का ऐलान किया है। इसके साथ यूजर्स बिना इंटरनेट वाले फोन से भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस पहल का लक्ष्य फीचर फोन उपयोग करने वाले 2G ग्राहकों तक UPI पेमेंट की सुविधा देने का है। itel 2165C में 2 इंच का डिस्प्ले, 1,200mAh की बैटरी और 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन में 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
itel 2165C में PhonePe से कर सकेंगे पेमेंट
itel के अनुसार, itel 2165C में PhonePe का सपोर्ट मिलने से यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। इससे उन ग्राहकों को फायदा मिल सकता है, जो स्मार्टफोन की जगह Feature Phone रखते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे लाखों 2G ग्राहकों को भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI से जुड़ने में मदद मिलेगी।

itel 2165C के स्पेसिफिकेशंस
itel 2165C में 2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,200mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ AI Battery और Super Battery मोड दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, फोन में 11.67 घंटे तक का टॉक टाइम और 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
फोन में 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, यूजर्स को 32GB तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी मिलती है। इसमें वायरलेस FM रेडियो के साथ रिकॉर्डिंग फीचर और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth सपोर्ट और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। itel 2165C में 2,000 कॉन्टैक्ट्स और 500 मैसेज सेव किए जा सकते हैं।

itel 2165C की कीमत और उपलब्धता
itel 2165C फीचर फोन की कीमत भारत में 1,499 रुपये है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कॉलिंग, लंबी बैटरी लाइफ और डिजिटल पेमेंट की सुविधा वाला किफायती फीचर फोन चाहिए है। यह उन यूजर्स के लिए भी काम का विकल्प बन सकता है। जो स्मार्टफोन या मोबाइल इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं।









