
असूस को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ज़ेनफोन 5ज़ेड लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा था कि कंपनी जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के शुरूआती हफ्ते में यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। वहीं अब शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने यह जानकारी आॅफिशियल कर दी है कि असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड आने वाली 4 जुलाई को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है।
शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने प्रोडक्ट पेज बना कर असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की लॉन्च डेट का खुलास किया है। फ्लिपकार्ट ने इस वेबपेज पर बताया है कि आने वाली 4 जुलाई को असूस भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी इवेंट के माध्यम से कंपनी का हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन ज़ेनफोन 5ज़ेड भारतीय टेक बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट 4 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और फ्लिपकार्ट इस ईवेंट की लाइव अपडेट देती रहेगी।

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2246 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की बड़ी बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के साथ ही यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट 845 पर रन करता है। उम्मीद की जा रही है कि भारत इस फोन को 6जीबी रैम तथा 8जीबी रैम के साथ बाजार में पेश किया गया है तथा फोन के 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी वाले स्टोरेज आॅप्शन उपलब्ध होंगे।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ज़ेनफोन 5ज़ेड के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी देखने को मिल सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी आॅप्शन्स व कई शानदार फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।
असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड भारत में कितने रैम या स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा तथा इस फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए कल फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा यह तो साफ हो गया है वहीं देश में इस फोन की पहली सेल कब से होगी इसकी जानकारी भी 4 जुलाई को फोन लॉन्च होने पर ही प्राप्त होगी।


















