
सैमसंग ने पिछले हफ्ते एक 22 सेकेंड का टीज़र जारी किया था जिसमें बताया गया था कि आने वाली 9 अगस्त को कंपनी अपनी गैलेक्सी सीरीज़ का सबसे दमदार स्मार्टफोन नोट 9 लॉन्च करने वाली है। इस टीज़र में सैमसंग ने नए डिवाईस की लॉन्च डेट का खुलासा करने के साथ ही ‘एस पेन’ भी दिखाया था। गैलेक्सी एस9 की लॉन्च डेट का जहां पूरे टेक जगत के सामनें साफ हो गई है वहीं अब इस हाईएंड डिवाईस के अहम हिस्से एस पेन को लेकर भी अनूठी जानकारी सामनें आई है। इस खबर में एस पेन के ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होने की बात सामनें आई है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के एस पेन को लेकर आइस यूनिवर्स ने यह जानकारी दी है। इस टेक वेबसाइट ने कहा है कि सैमसंग का एस पेन इस बार पहले से अलग और बेहद खास होने वाला है। कंपनी इस डिवाईस को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पेश कर सकती है। ब्लूटूथ इनेबल होने के चलते नया एस पेन बिना स्मार्टफोन को हाथ में लिए ही कई कार्यो को करने में सक्षम होगा। एस पेन के फोन में म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकेगा तथा यह टाइमर की तहर भी काम कर सकेगा।
The Galaxy Note9 SPen can be used to control long-range self-timer, control music playback, because it is a Bluetooth device, it will do something unrelated to the pen. pic.twitter.com/WPS83xUskq
— Ice universe (@UniverseIce) July 1, 2018
लीक में कहा जा रहा है कि एस पेन को वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर्स की तरह भी यूज़ किया जा सकता है। वहीं इस डिवाईस में किसी किसी स्मार्ट बैंड या फिटनेस बैंड जैसे कुछ फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। बहरहाल नया एस पेन किन खास फीचर्स से लैस होगा यह तो अभी पूरी तरह से साफ नहीं है लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि न्यू एस पेन पहले वाले एस पेन के एडवांस होगा और गैलेक्सी एस 9 को साथ बेहद ही कामगार साबित होगा।
कुछ लीक्स के अनुसार गैलेक्सी नोट 91 को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली क्यूएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। 161.9 x 76.3एमएम डायमेंशन के साथ इस फोन की मोटाई 8.8एमएम तक होगी तथा फोन को 6.3-इंच तक की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन अलग–अलग बाजारों में एक्सनॉस 9810 या फिर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को दो रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिनमें 8जीबी तथा 6जीबी के रैम आॅप्शन उपलब्ध होंगे। वहीं फोन में 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सीज नोट 9 में 3,850एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि सैमसंग 9 अगस्त के दिन गैलेक्सी नोट 9 के साथ साथ गैलेक्सी टैब एस4 और सैमसंग गियर एस4 भी आॅफिशियल कर सकती है।


















