
vivo X500 इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है जो MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर पर काम करता है। इस नए वीवो 5जी फोन की कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है जिसमें 7500mAh Battery, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP Telephoto सेंसर और 50MP Selfie कैमरा मिलता है। वीवो एक्स500 प्राइस, सेल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo X500 प्राइस
वीवो एक्स500 स्मार्टफोन को भारत में 12GB RAM और 256GB Storage के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है। वीवो एक्स500 5जी फोन Ember Red और Titanium Black कलर ऑप्शन में 3 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा जहां SBI, HDFC, DBS, IDFC First, Kotak और Yes Bank जैसे बैंक पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

vivo X500 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स500 5जी फोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह Flexible AMOLED डिस्प्ले है जिस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI, HDR10+ और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन पर 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। यह Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफाइड स्क्रीन है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को डैमेज से बचाने की कोशिश करती है। वहीं IP68 + IP69 रेटिंग फोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है।
vivo X500 5G फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वीवो एक्स500 का AnTuTu Score 24,21,102 आ चुका है। ग्राफिक्स के लिए Arm G1-Ultra GPU मौजूद है। वहीं फोन में LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है जिसके साथ मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए vivo X500 ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 828 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.55 अपर्चर वाले 64 मेगापिक्सल Sony LYTIA 610 Telephoto सेंसर और एफ/2.55 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स500 5जी फोन को 7,500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W FlashCharge और 40W Wireless FlashCharge तकनीक से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
vivo अपनी X सीरीज के जरिए प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कैमरा टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप एक्सपीरियंस पर फोकस करता रहा है। X500 में बड़ी बैटरी, वायरलेस चार्जिंग और हाई-एंड प्रोसेसर देकर कंपनी इस पोजिशनिंग को और मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही है। वहीं स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स प्रीमियम सेगमेंट में अहम बनते जा रहे हैं। vivo X500 में इन तीनों पहलुओं पर फोकस इसी ट्रेंड का हिस्सा नजर आता है।

7,500mAh बैटरी और 40W वायरलेस चार्जिंग इसे सेगमेंट के दूसरे विकल्पों से अलग बनाने की कोशिश करती है। फोन फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों को 64MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा पसंद आ सकता है। वहीं 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9600M प्रोसेसर के चलते गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स भी इसे कंसिडर कर सकते हैं। मौजूदा हालातों में रैम शॉर्टेज की वजह से स्मार्टफोंस की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में 1 लाख से अधिक कीमत पर एक्स500 का लॉन्च होना, इसकी स्पेसिफिकेशंस के साथ कुछ हद तक जस्टिफाई हो सकता है।
इस प्राइस रेंज में vivo X500 का मुकाबला Samsung Galaxy S26 Plus, Apple iPhone 17 Pro, Google Pixel 11 Pro और OPPO Find X9 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकता है। इन फोन्स में भी बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन पर फोकस किया गया है। हालांकि, 7,500mAh की बड़ी बैटरी वीवो एक्स500 को उपरोक्त सैमसंग, एप्पल और गूगल फोन के सामने बेहतर दिखाने का काम करता है। लेकिन वहीं, कैमरा परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और प्रोसेसर की क्षमता के मामले में एक्स500 को इन फ्लैगशिप फोन्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है।









