कम रेंज में माइक्रोमैक्स ने उतारें दो 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन

Join Us icon

प्रमुख भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज भारतीय बाजार दो 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन को पेश किया है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फोन 5,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। कंपनी ने आज वीडियो 1 और वीडियो 2 को उतारा है। वहीं इन फोन में एक खास फीचर और है। इन फोन में वीडियो कॉलिंग ऐप गूगल डूओ प्रीलोडेड है। यह फोन भारत में आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

माइक्रोमैक्स वीडियो 1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मैटल बैक पैनल के साथ 850X480 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

micromax-vdeo-1

फोटोग्राफी के लिए फोन का मुख्य कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ भी​ मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 1,600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

बात की जाए माइक्रोमैक्स वीडियो 2 की डिस्प्ले की तो इसमें 850X480 पिक्सल रेजल्यूशन की 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है जो मैटल बॉडी से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज स्पीड के साथ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

micromax-vdeo-2

इसके साथ ही 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स वीडियो 2 में 5-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के चलते फोन में जियो की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। माइक्रोमैक्स वीडियो 2 में क्नेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ मौजूद हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और कंपनी इसके साथ फ्री जियो सिम भी दे रही है। जहां आप मार्च तक फ्री में असीमित कॉल के साथ डाटा और रोमिंग का लाभ ले सकते हैं।