जियो 49 या वोडाफोन 47, जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम बाजार पूरी तेजी पर है। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को अधिक से अधिक इंटरनेट डाटा देने के लिए विभिन्न प्लान्स ला रही है। इनमें ​प्रतिदिन अधिक इंटरनेट डाटा और लंबी वेलिडिटी वाले प्लान्स शामिल रहे हैं। वहीं अब कुछ दिनों में देखा जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां सस्ती कीमत वाले प्लान्स पर भी जोर दे रही है। हाल ही में एयरटेल ने जहां 75 रुपये वाला प्लान पेश किया था वहीं अब वोडाफोन सिर्फ 47 रुपये का नया प्लान लेकर आ गई है।

वोडाफोन की ओर से 47 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो प्रीपैड यूजर्स के लिए है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो कंपनी की ओर से पूरे महीने में वॉयस कॉलिंग के लिए 125 मिनट दी जा रही है। इस वॉयस कॉल मिनट का यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों पर किया जा सकता है तथा ये मिनट रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेंगी।

girl-with-phone-indian-8

इसके साथ ही वोडाफोन अपने प्लान में 28 दिनों के लिए 500एमबी इंटरनेट डाटा भी दे रही है, जिनका यूज़ 4जी नेटवर्क के साथ ही 3जी और 2जी पर भी किया जा सकता है। वोडाफोन यूजर्स को इस प्लान में 50एसएमएस भी मिलेंगे जिनका यूज़ 28 दिनों तक किसी भी आॅननेटवर्क या आॅफनेटवर्क पर किया जा सकता है। गौरतलब है कि वोडाफोन ने अपने इस प्लान में बैलेंस डिडेक्शन मोड के साथ ही पेश किया है। यानि इस प्लान को किसी रिचार्ज की दुकान या इंटरनेट से नहीं बल्कि फोन के जरिये ही किया जा सकेगा। इस प्लान की राशि फोन में मौजूद बैलेंस अमाउंट में से ही कटेगी जिसके बाद प्लान आपके नंबर पर एक्टिवेट हो जाएगा।

रिलायंस जियो का शानदार तोहफा, 15 अगस्त तक खरीद सकते हैं सिर्फ 501 रुपये में जियोफोन

लगे हाथ आपको बता दें कि ​रिलायंस जियो ने भी 49 रुपये का एक प्लान जारी किया हुआ है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 1जीबी 4जी डाटा प्राप्त होता है जो 3जी या 2जी नेटवर्क पर काम नहीं करता है। वहीं साथ ही इस प्लान में 28 दिनों के लिए 50एसएमएस मिलते है। जियो अपने इस प्लान में अन​लिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है, ​जो इसे वोडाफोन के 47 रुपये प्लान के बेहतर बनाता है।