
ओपो के हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन आर17 को लेकर लंबे समय से लीक्स सामनें आ रहे थे। वहीं अब तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए ओपो ने इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ओपो आर17 को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। ओपो आर17 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। ओपो आर17 चीनी बाजार में प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो गया है जो आने वाली 18 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
ओपो आर17 को कंपनी द्वारा 91.5 आस्पेक्ट रेशियो वाली ट्रूबेज़ल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर बेहद छोटी सी वी शेप की नॉच मौजूद है। फोन में 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही स्क्रीन के नीचे अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

ओपो आर17 को कलर ओएस 5.2 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से फोन को 8जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है तथा इसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
शाओमी का पोकोफोन 22 अगस्त को हो रहा है लॉन्च, जानें क्यों है यह सबसे अलग और बेहद खास
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में एआई सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 25-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 सेंसर सपोर्ट करता है।

ओपो आर17 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ पावर बैकअप के लिए वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएच की बैटरी दी गई है जो सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में ही दो घंटें का टॉकटाईम देने में सक्षम है।
ओपो आर17 चीन में प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है जो नियॉन पर्पल और स्ट्रीमर ब्लू कलर में 18 अगस्त से वहां सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की वास्तविक कीमत की घोषणा ओपो चीन में सेल के दिन ही करेगी। लगे हाथ आपको बता दें कि आने वाली 21 अगस्त को ओपो भारत में भी अपनी ऐसी ही नॉच डिसप्ले और वीओओसी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन एफ9 प्रो लॉन्च करने जा रही है।




















