ओपो आर17 प्रो बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 8जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

ओपो ने कल ही चीनी बाजार में अपना हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन आर17 पेश किया है। ओपो आर17 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन चीनी बाजार में प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो गया है जो आने वाली 18 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं फोन लॉन्च के एक दिन बाद ही इस सीरीज़ का एक और मॉडल आर17 प्रो चीनी बेंचमार्किग साइट पर देखा गया है। वेबसाइट की इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आई हैं जो आर17 मॉडल से भी अधिक दमदार है।

ओपो आर17 प्रो को गीकबेंच पर ओपो पीबीईएम00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि कंपनी इस फोन को 8जीबी की दमदार रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा जिसके साथ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। गीकबेंच ने सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 1711 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में इसे 5811 स्कोर प्राप्त हुआ है।

oppo-r17-pro

गीकबेंच की लिस्टिग में ओपो आर17 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई गई है लेकिन कहा जा रहा है कि इस फोन में दिए जाने वाले कैमरा सेंसर एफ/1.7 अपर्चर से लेकर एफ/2.4 अपर्चर के बीच के होंगे। लीक्स के अनुसार ओपो आर17 प्रो को कंपन द्वारा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर पेश किया जाएगा। यानि फोन में तीन कैमरा सेंसर होंगे और इनमें से एक सेंसर जूम लेंस होगा।

8620 एमएएच बैटरी और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी टैब 4 प्लस, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस

ओपो आर17 प्रो में भी आर17 की ही तरह फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले दी जा सकती है जिसके उपरी हिस्से में बेहद छोटी सी वी शेप की नॉच होगी। बहरहाल ओपो कब तक आर17 प्रो स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी और इसे कब अंर्तराष्ट्रीय मंच पर आॅफिशियल करेगी इसके लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। ओपो का यह फोन आर17 से भी अधिक दमदार व आर्कषक होगा। ओपो आर17 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)