लॉन्च से पहले ही लीक हुआ रियलमी 2 का इमेज, डुअल कैमरे के साथ नॉच डिसप्ले

Join Us icon

मई में ओपो ने अपने सब ब्रांड रियलमी की शुरुआत की थी और रियलमी 1 नाम से अपना पहला फोन लॉन्च किया था। वहीं कुछ दिन पहले ही 91मोबाइल्स एक्सक्लूसिव खबर की थी कंपनी जल्द ही रियलमी 1 का अपग्रेड मॉडल को लॉन्च करने वाली है जिसे रियलमी 2 नाम से लॉन्च किया जाएगा और आज यह फोन लॉन्च से पहले ही गलती से कंपनी की वेबसाइट से ​लीक हो गया। हालांकि यहां फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली लेकन लुक को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। वहीं आप बदलाव को भी देख सकते हैं।

लीक फोटो के अनुसार रियलमी 2 को भी डायमंड ग्लास डिजाइन में पेश किया जाएगा। हालांकि इस बार फ्रंट में जहां आपको नॉच डिसप्ले देखने को मिलेगा वहीं पिछले पैनल में डुअल कैमरे को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध फोटो ब्लू और ब्लैक रंग में है। फोन की बॉडी ग्लास की है जबकि फ्रेम मैटल का प्रतीत होता है। सबसे खास बात जो फोन में देखने को मिला यह कि पिछले बार जहां रियलमी 1 में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं था। वहीं इस बार कंपनी ने रियलमी2 में इसे दिया है। पिछले पैनल में ओवल शेप में यह उपलब्ध है।
realme-2-leak
फोन के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है कि उसके अनुसार इसे मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं कंपनी इसे तीन मॉडल में पेश कर सकती है जैसा कि पिछली बार रियलमी 1 में देखने को मिला था। हमें सूचना प्राप्त हुई है कि कपंनी इस फोन को भी मीड बजट में लाएगी तथा देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी और कंपनी इस फोन को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में सेल के लिए ला सकती है।

realme-2-box

वहीं दूसरी ओर टेक वेबसाइट जीएसएम एरिना ने रियलमी 2 के रिटेल बॉक्स की फोटो भी शेयर की है। बॉक्स के उपर बड़े आकार में ‘2’ लिखा हुआ है और बॉक्स के नीचे की तरफ रियलमी लिखा है। बॉक्स को कंपनी ने रेड और व्हाईट कलर में बनाया है। बॉक्स पर कहीं भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स नज़र नहीं आ रही है।

22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, कंपनी ने भेजा मीडिया इन्वाईट, ये होगी इस फोन की कीमत

रियलमी से जुड़ी जानकारी मिली है कि कपंनी वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।​ रियलमी के इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ये फोन 5,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक के होंगे। यानि कंपनी लो बजट वाले सस्ते फोन भी लाएगी और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले मीड बजट फोन भी लॉन्च करेगी।