
ओपो के हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन आर17 को पिछले हफ्ते ही ओपो की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामनें आ गई थी लेकिन कंपनी द्वारा फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया था। वहीं आज ओपो ने इस फोन को चीनी बाजार में आॅफिशियल कर दिया है। ओपो ने आर17 स्मार्टफोन को 3,499 युआन की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 35,500 रुपये है।
ओपो आर17 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। इस फोन को कंपनी द्वारा 91.5 आस्पेक्ट रेशियो वाली ट्रूबेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से पर बेहद छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच मौजूद है। फोन में 1080 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही स्क्रीन के नीचे अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

ओपो आर17 को कलर ओएस 5.2 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से फोन को 8जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है तथा इसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
4,230एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ ओपो एएक्स5, जल्द होगा लॉन्च
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल शेप में एआई सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 25-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 सेंसर सपोर्ट करता है।

ओपो आर17 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ पावर बैकअप के लिए वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएच की बैटरी दी गई है जो सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में ही दो घंटें का टॉकटाईम देने में सक्षम है।
एक्सक्लूसिव : रियलमी 2 में होगी 4,230एमएएच बैटरी और 13-एमपी+2-एमपी का रियर कैमरा
ओपो आर17 चीन में प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है जो ट्वाइलाइट ब्लू और स्ट्रारी पर्पल कलर वेरिएंट में 30 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ओपो आर17 के फिलहाल इंडिया लॉन्च के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। वहीं लगे हाथ आपको बता दें कि कल यानि 22 अगस्त को ओपो भारत में भी अपनी ऐसी ही नॉच डिसप्ले और वीओओसी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन एफ9 प्रो लॉन्च करने जा रही है।

















