
भारत की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नया डबल डाटा बोनांजा आॅफर पेश किया है। जैसा की नाम से ही स्पष्ट है कि इस आॅफर में आप एक रिचार्ज में दोगुना डाटा पा सकते हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वोडाफोन का यह डाटा आॅफर कंपनी के सभी 4जी पैक वाले डाटा प्लान के साथ उपलब्ध होगा।
वोडाफोन का 4जी डाटा पैक 255 रुपये से शुरू होता है और इसमें कंपनी 1जीबी 4जी डाटा देती है। यह 28 दिनों तक वैध होता है। वहीं नए प्लान के तहत इसमें अब आपको अतिरिक्त 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा।
जियो को एयरटेल का जवाब, 145 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग
वहीं वोडाफोन ने अपने 4जी प्रीपेड उपभोक्ता के लिए 999 रुपये में 10जीबी डाटा पैक की घोषणा की है और इस पैक में आपको 10जीबी डाटा मिलता है। पंरतु नए डबल डाटा बोनांजा आॅफर में आपको 10जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इस तरह 50 रुपये में एक जीबी का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
वोडाफोन एम-पैसा स्टोर से निकाल सकते हैं एक दिन में 2,000 रुपये तक कैश
डबल डाटा ऑफर की घोषणा करते हुए वोडाफोन के व्यापार प्रमुख (दिल्ली-एनसीआर) अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा, “सभी 4जी उपभोक्ताओं के लिए डबल डाटा बोनांजा की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें विश्वास है कि हमारी यह पेशकश उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल इंटरनेट के अनुभव को बेहतर बनाएगी और उन्हें वोडाफोन सुपरनेट 4जी का शानदार अनुभव प्रदान करेगी।”
गौरतबल है कि वोडाफोन एयरटेल के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी है। भारत में कंपनी की पैन इंडिया नेटवर्क है और देश के कई शहरों में अपनी 4जी सर्विस शुरू कर चुकी है। परंतु जियो द्वारा भारत में 4जी सर्विस शुरू करने के बाद कंपनी को बड़ी चुनौती मिल रही है।


















