16 अक्टूबर को लॉन्च होगी हुआवई मेट 20 सीरीज़, कंपनी के सबसे दमदार स्मार्टफोन होंगे पेश

Join Us icon

कुछ ही दिनों पहले 6जीबी रैम और डुअल सेल्फी कैमरे के साथ हुआवई की मेट स्मार्टफोन सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन मेट 20 लाइट सामनें आया था। इस फोन के सामनें आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी आईएफए 2018 के मंच से अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश कर देगी और इस सीरीज़ में मेट 20, मेट 20 लाइट और मेट 20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन उम्मीदों के उलट हुआवई ने आईएफए 2018 के प्लेटफॉर्म ने मेट 20 सीरीज़ को लॉन्च न करते हुए सिर्फ इसकी लॉन्च डेट की जानकारी आॅफिशियल की है। हुआवई आने वाली 16 अक्टूबर को मेट 20 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी।

हुआवई ने घोषणा कर दी है कि कंपनी 16 अक्टूबर को लंदन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के जरिये मेट 20 सीरीज़ का आगामी किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ यह नहीं बताया है कि इस सीरीज़ में कौन कौन से फोन शामिल होंगे। वहीं अब तक सामनें आए लीक्स की मानें तो हुआवई मेट सीरीज़ में मेट 20, मेट 20 लाइट और मेट 20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

huawei-mate-20-lite

लीक्स के अनुसार हुआवई मेट 20 को 6.28-इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जब्कि मेट 20 प्रो में कर्व्ड ​डिसप्ले के साथ रेगुलर नॉच ​दी जा सकती है। वहीं मेट 20 लाइट को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि मेट 20 और मेट 20 प्रो के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं मेट 20 लाइट के फ्रंट और बैक पैनल पर दो-दो कैमरा सेंसर होंगे।

सैमसंग ला रही है गैलेक्सी जे4 प्राइम और गैलेक्सी जे6 प्राइम, आॅफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट

हुआवई मेट 20 और मेट 20 प्रो में अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा तथा लीक्स के अनुसार तीनों मॉडल्स के किसी न किसी वेरिएंट में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी तथा इंटरनल स्टोरेज 128जीबी की होगी। हुआवई अपनी मेट सीरीज़ को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड पाई पर पेश कर सकती है तथा प्रोसेसिंग के लिए इनमें हुआवई का लेटेस्ट चिपसेट किरीन 980 दिया जा सकता है।