68MP Selfie के साथ लॉन्च हो सकता है Huawei Nova 18! बन सकता है ब्रांड का पहला स्क्वायर सेल्फी कैमरा फोन

Join Us icon

हुआवई अपनी नोवा 16 सीरीज में कुल 7 स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। चाइना और ग्लोबल मार्केट को मिलाकर अभी तक Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16s, Nova 16 SE, Nova 16 Pro, Nova 16s Pro और Nova 16 Ultra लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। खबर सामने आ रही है कि Huawei Nova 18 पर काम शुरू हो चुका है और यह ब्रांड का पहला स्क्वायर शेप सेल्फी कैमरा वाला फोन बन सकता है।

Huawei Nova 18 डिटेल्स (लीक)

हुआवई नोवा 18 5जी फोन की जुड़ी जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए DCS ने इस मोबाइल से जुड़ी अहम जानकारी दी है। लीक में दावा किया गया है कि Huawei Nova 18 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन बन सकता है जिसमें square selfie camera मिलेगा। हालांकि वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से अभी तक इस मोबाइल से जुड़ी किसी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

सामने आए लीक के मुताबिक हुआवई नोवा 18 में 68 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इन दिनों आमतौर पर मैक्सिम 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा ही स्मार्टफोंस में देखा जा रहा है। ऐसे में 68MP Selfie कैमरा एक बड़ी अपग्रेड बन सकता है। लीक के अनुसार Huawei Nova 18 में कंपनी OmniVision OV68F सेंसर का इस्तेामल करेगी और यह 1:1 स्वायर फ्रंट कैमरा होगा।

डीसीएस की पोस्ट में इस अपकमिंग हुआवई फोन का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह Huawei Nova 18 ही होगा। इस मोबाइल को कंपनी साल 2027 की पहली छमाही में बाजार में उतार सकती है। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नोवा 18 से पहले कंपनी Huawei Nova 17 Pro को लॉन्च कर सकती है जिससे जुड़ी डिटेल्स पहले भी इंटरनेट पर लीक हो चुकी है।

Huawei Nova 17 Pro डिटेल्स (लीक)

हुआवई नोवा 17 प्रो से जुड़े लीक में सामने आ चुका है कि यह मोबाइल Kirin 8050 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले दे सकती है जिसका स्क्रीन साइज 6.68-इंच या फिर 6.84-इंच हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसपर हाई रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।

Huawei nova 16s Pro

लीक के अनुसार Huawei Nova 17 Pro 200MP कैमरा पर लॉन्च हो सकता है जिसका सेंसर साइज 1/1.56-इंच होने की उम्मीद है। इस फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस भी दिया जा सकता है। Huawei Nova 17 Pro की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स या इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here