100 रुपये से कम में सबसे बेस्ट प्लान : जियो, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में मची प्रतियोगिता बेशक टेलीकॉम कंपनियों को अधिक लाभ न दे रही हो लेकिन कस्टमर्स के लिए यह बड़ी फायदेमंद साबित हो रही है। अधिक से अधिक यूजर्स को लुभाने के लिए सभी ​कंपनियां कोई न कोई ऐसा प्लान लेकर आ रही हैं जो अन्य कंपनियों के टैरिफ के सस्ता और अधिक बेनिफिट देने वाला होता है। आज बाजार में अनेंको लुभावने प्लान्स मौजूद है और ऐसे में लाज़मी है कि कस्टमर्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस कंपनी को चुने या कौन सा प्लान खरीदें। आगे हमनें 100 रुपये से कम में मौजूद प्लान्स का जिक्र किया है जो आपके फैसले को और भी आसान बना सकता है।

एयरटेल

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में 97 रुपये का नया पैक प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी पूरे महीने के लिए कुल 350 वॉयस मिनट दे रही है। इन 350 मिनट का यूज़ सभी लोकल, एसटीडी वा रोमिंग कॉल में किया जा सकता है। इंटरनेट डाटा की बात करें तो एयरटेल पैक में 1.5 जीबी डाटा दे रही है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा। वहीं प्लान में 200 एसएमएस भी मिल रहे हैंं

रिलायंस जियो

टेलीकॉम बाजार की प्रतियोगिता जियो के आने से ही तेजी हुई है। जियो ने भी 98 रुपये का एक प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया हुआ है। यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। डाटा की बात करें तो जियो पूरे महीने के लिए कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है जो 4जी की स्पीड पर रन करता है। वहीं इस प्लान में 28 दिनों के लिए लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है जो रोमिंग में भी फ्री रहती है। साथ ही जियो के इस प्लान में पूरे महीने के लिए 300एसएमएस भी मिलेंगे।

girl-with-phone-indian-8

वोडाफोन

वोडाफोन की ओर से 99 रुपये का वॉयस प्लान पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इन फ्री वॉयस कॉल का यूज़ पूरे देश में किसी भी नंबर पर बिल्कुल मुफ्त किया जा सकता है तथा रोमिंग के दौरान भी ये कॉल फ्री रहेंगी।वोडाफोन ने इसे वॉयस पैक के रुप में पेश किया है लिहाजा कंपनी इस प्लान में इंटरनेट डाटा व एसएमएस की सुविधा नहीं दे रही है। इस प्लान में यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तक फ्री बात कर पाएंगे तथा एक हफ्ते में अधिकतम 1,000 मिनट ही वोडाफोन यूजर को बात करने के लिए मिलेगी।

बीएसएनएल

इस दौड़ में देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भी पीछे नहीं है। बीएसएनएल की ओर से 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया गया है जो 26 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से मुफ्त दी जा रही है जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। वहीं वॉयस कॉल के अलावा कंपनी इन दोनों ही प्लान्स में फ्री कॉलर ट्यून सर्विस (पीआरबीटी) भी दी जा रही है। इस प्लान में ​बीएसएनएल ग्राहकों को किसी तरह का इंटरनेट बेनिफिट या एसएमएस सर्विस नहीं दे रही है। इंटरनेट डाटा के लिए कंपनी के अन्य पैक से रिचार्ज कराना होगा।