
इस साल बर्लिन में हुए आईएफए के दौरान लेनोवो ने तीन नए स्मार्टफोन की जानकारी पेश की थी जिसमें से के6 पावर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वहीं अब कंपनी दूसारा फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेनोवो ने हाल में अपने फेसबुक पेज के माध्यम से कुछ फोटो शेयर किए हैं जिसमें यह जानकारी दी गई है कि 14 दिसंबर को कंपनी अपना नया डिवाइस भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि नाम नहीं बताया गया है लेकिन आशा है कि लेनोवो के6 नोट को लॉन्च किया जा सकता है।
26 दिसंबर को लॉन्च होगा जियोनी का 7,000 एमएएच बैटरी वाला फोन
लेनोवो ने किलर इंटरटेनर हैश टैग के साथ फोटो शेयर किया है। इससे साफ जाहिर है कि इस फोन में आपको शानदार मल्टीमीडिया इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा। वहीं जिस तरह के फोटो कंपनी द्वारा शेयर किए जा रहे हैं उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन में भी आपको बेहतर वीओर एक्सपीरियंस मिलेगा।
हालांकि एक बात जो खास कही जा सकती है कि इससे पहले जहां कंपनी के फोन आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होते थे वहीं शायद इस बार आॅफलाइन में भी देखने को मिल जाए। क्योंकि लेनोवो ने हरेक फोटो में नियर योर स्टोर की बात की है।
लेनोवो के6 नोट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 1080×1920 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 5.5-इंच की आईपीएस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर आधारित इस फोन में कोर्टेक्स-ए3 वाला 1.4 गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है।
लेनोवो के6 नोट में फोटोग्राफी के लिए डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी बढ़ाई जा सकती है।
मार्च 2017 के बाद भी मुफ्त हो सकती है रिलायंस जियो की सर्विस
वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस तथा फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर से लैस लेनोवो के6 नोट में डॉल्बी ऐटमोस सांउड क्वालिटी दी गई है। 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी के साथ यह फोन सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।





















