हुआवई मेट 20 और मेट 20 प्रो की कीमत आई सामने, 8जीबी रैम के साथ 16 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये पावरफुल स्मार्टफोन

Join Us icon

हुआवई आॅफिशियल घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 16 अक्टूबर को लंदन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के जरिये मेट 20 सीरीज़ का आगाज़ किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ यह नहीं बताया है कि इस सीरीज़ में कौन कौन से फोन शामिल होंगे। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स व लीक्स में यह साफ हो चुका है कि 16 अक्टूबर को हुआवई मेट सीरीज़ में मेट 20 और मेट 20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और साथ ही मेट 20 लाइट स्मार्टफोन को भी पेश किया जा सकता है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही हुआवई के इन फ्लै​ग​शिप स्मार्टफोंस की कीमत भी लीक के जरिये सामने आ गई है।

विनफ्यूचर नाम की एक विदेशी वेबसाइट में हुआवई के आगामी स्मार्टफोंस की कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार हुआवई मेट 20 को कंपनी द्वारा 750 यूरो तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत को इंडियन करंसी में बदले तो हुआवई मेट 20 की कीमत तकरीबन 63,900 रुपये होगी। इसी तरह रिपोर्ट में कहा गया है कि हुआवई मेट 20 प्रो 100 यूरो अधिक यानि तकरीबन 850 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 72,400 रुपये के करीब होगी।

16 अक्टूबर को लेनोवो ला रही है ‘किलर’ फोन, बड़ी बैटरी के साथ होगी पावरफुल रैम

रिपोर्ट में कहा गया है कि हुआवई कंपनी मेट 20 स्मार्टफोन को ही अधिकतर बाजारों में बेचेगी जब्कि ​मेट 20 प्रो सीमित मार्केट्स में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारत में मेट 20 और मेट 20 प्रो दोनों फोन आएंगे या कोई एक और देश में कब तक ये फोन लॉन्च किए जाएंगे, इस बारें में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। ​फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हुआवई के ये दोनों ही फोन ‘वी’ शेप वाली वॉटर ड्रॉप डिसप्ले पर पेश किए जाएंगे।

huawei-mate-20-pro

हुआवई मेट 20 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन की स्क्रीन मेट 20 प्रो से भी बड़ी होगी। फोन में 2244 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी जा सकती है। इस फोन को 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ कंपनी के किरीन 980 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन 3 रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 8जीबी रैम, 6जीबी रैम और 4जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

शाओमी फैन्स को झटका : कंपनी बढ़ा सकती है मी एलईडी टीवी के दाम

हुआवई मेट 20 को 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो यूएफएस 2.1 तकनीक से डाटा ट्रांसफर करने में सक्षम होगी। लीक के अनुसार हुआवई मेट 20 में फेस अनलॉक न देते हुए सिर्फ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 3 रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

हुआवई मेट 20 को 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च कर सकती है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया हुआवई मेट 20 और मेट 20 प्रो को लेकर अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तथा इसकी कीमत को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस दमदार स्मार्टफोन मॉडल्स को 16 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। फोन लॉन्च कि साथ ही इनकी स्पेसिफिकेशन्स साफ हो पाएगी।