वोडाफोन का धमाका : 279 रुपये में होगी 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और मिलेगा 4जी इंटरनेट डाटा

Join Us icon

वोडाफोन ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये तथा 109 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान वॉयस प्लान के रुप में पेश किए गए हैं जो 28 दिनों के लिए ग्राहकों को बेनिफिट देते हैं। वहीं अब वोडाफोन ने एक और नया प्लान पेश कर दिया है जो लंबी वेलिडिटी तक बेनिफिट देता है। टेलीकॉम कंपनी की ओर से 279 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा की सुविधा देता है।

वोडाफोन की ओर से लाया गया 279 रुपये का यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन ने इस प्लान को वॉयस पैक के ​रूप में पेश किया है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। वोडाफोन के इस प्लान में 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल ​दी जा रही है जिनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबर के साथ ही नेशनल रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है।

girl-with-phone-indian-12

गौरतलब कि ये अनलिमिटेड वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ मिलेगी। यानि यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की बात कर पाएंगे। एफयूपी लिमिट के तहत यूजर एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की ही बात कर पाएंगे। इन वॉयस कॉल का यूज़ पूरे महीने में 100 अलग अलग नंबरों पर हो सकेगा। वैसे आपको बता दें कि 300 रुपये से कम में वोडाफोन के अलावा कोई भी कंपनी 84 दिनों तक वॉयस कॉल नहीं दे रही है।

टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे

इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में वोडाफोन की ओर से 84 दिनों के लिए 4जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो 4जी के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी चलेगा। वोडाफोन ने अपने प्लान को फिलहाल चुनिंदा सर्किल्स में ही लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में पूरे देश में उपलब्ध हो जाएगा। लगे हाथ वोडाफोन के 109 रुपये वाले प्लान के बारें में भी बता दें कि इसमें आपको 28 दिनों अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी तथा साथ कंपनी की ओर से पूरे महीने के​ लिए 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।