
चीनी स्मार्टफोन निर्माता हुआवई 31 अक्टूबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर दी है कि इस दौरान कंपनी मैज़िक 2 को लॉन्च करने वाली है। यह फोन कंपनी का पहला फोन है जो स्लाइड आउट कैमरे के साथ अएगा। वहीं आज हुआवई ने अपने एक और डिवाइस की जानकारी दी है। कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें नए वाटरप्ले टैबलेट को लाने की बात कही गई है। पोस्टर के साथ ही इस डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए गए हैं।
हुआवई वाटरप्ले 2 नाम से पेश किए जाने वाले इस टैबलेट में 8—इंच की स्क्रीन होगी। इसके साथ ही कपंनी इसे डुअल कैमरे के साथ भी पेश करेगी। हालांकि इसके अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कंपनी ने अपने पोस्टर में इन फीचर्स की पुष्टी कर दी है। टैबलेट का डुअल कैमरा होरिजेंटल स्टाइल में है। वहीं टैबलेट के कॉर्नर राउंड हैं ऐजेज़ के साथ है। टैबलेट के पोस्ट को देखकर कहा जकता है कि यह पानी अवरोधक होगा। कंपनी का पुराना टैबलेट भी पानी व धूल अवरोधक था। आज लॉन्च हो रहा है वनप्लस 6टी, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
हालांकि इवेंट में चर्चा आॅनर मैज़िक 2 की ही है। इसमें स्लाईडर कैमरा पैनल दिया गया है। आॅनर मैजिक 2 की डिसप्ले पर नॉच या अन्य कोई भी सेंसर नहीं दिया गया है। ओपो फाइंड एक्स की तरह यह फोन भी स्लाईड आउट के साथ पेश किया गया है। फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल बेजल लेस डिसप्ले देखने को मिल सकता है जो 6.39-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले के साथ आ सकता है। कंपनी इसे सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई के साथ ईएमयूआई 10 पर पेश कर सकती है। मैजिक 2 हुआवई के सबसे नए और ताकतवर चिपसेट हाईसिलिकॉन किरीन 980 पर रन करेगा इस बात की जानकारी कंपनी ने पहले ही दी है। 5जी में ओपो ने मारी बाजी, दिखाया पहला 5जी फोन
जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 6जीबी व 8जीबी की रैम मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही 128जीबी व 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर मैजिक 2 के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल, 24-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के तीन कैमरा सेंसर से लैस होंगे वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।
आॅनर मैजिक 2 के बैक पैनल पर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। टेना के अनुसार यह फोन 3डी फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करेगा तथा साथ ही मैजिक 2 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है। इसके अलावा एनएफसी, 4जी वोएलटीई व यूएसबी टाईप-सी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद रहेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,400एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।



















Comments are closed.