
हाल में क्वालकॉम ने 4जी/5जी समिट 2018 के दौरान अपने 5जी मॉडल का प्रदर्शन किया था। इसी इवेंट में एक साथ कई कंपनियों ने 2019 में अपनी 5जी फोन लाने की घोषणा की थी जिनमें ओपो भी एक था और आज ओपो ने अपने फोन में 5जी का प्रदर्शन भी कर दिया। हालांकि ओपो का 5जी फोन अगले साल आएगा लेकिन कंपनी ने अभी डेमो दिया है। ओपो के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंड और प्रेसिडेंट आॅफ चाइना बिजनेस डिपार्टमेंट ब्राइन शेन ने अपने सोशन अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। वहीं कंपनी ने इसके लिए प्रेस विज्ञप्ति भी शेयर किया है।
5जी कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ओपो रिसर्च इंस्टिट्यूट में एक परिक्षण रखा था और इस दौरान कंपनी ने ओपो आर15 मॉडल के कस्टमाइज संस्करण जो 5जी क्षमता से लैस था पर इसका इसका सफल टेस्ट किया। लैब टेस्टिंग के दौरान कंपनी ने 5जी कम्पोनेंट्स जैसे सिस्टमबोर्ड, आरएफ, औरएफएफई आदि को फोन से कनेक्ट कर लाइव 5जी का प्रदर्शन किया। इस दौरान फोन की स्क्रीन पर 5जी लोगो को भी स्पष्ट रूप से देखा जा साकता है। शाओमी ने चला बड़ा दांव, 6जीबी रैम पर लॉन्च किया मी ए2
We've just connected to 5G internet for the very first time. RT if you're ready for #5G. pic.twitter.com/NRTnFTCWBs
— OPPO (@oppo) October 28, 2018
हाल ही में ओपो ने बिजींग 2018 क्वालकॉम चाइना टेक्नोलॉजी एंड कॉर्पोरेशन समिट के दौरान 5जी पायलट प्रोग्राम के लिए क्वालकॉम के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कंपनी ने 5जी प्रोडक्ट डेवलप्मेंट में भी सहयोग की बात कही है। 6जीबी रैम और ट्रिपल कैमरे वाला हुआवई मेट 20 प्रो जल्द होगा इंडिया में लॉन्च
गौरतलब है कि ओपो वर्ष 2015 से ही 5जी को लेकर काफी गंभीर है और कपंनी की रिसर्च और डेवलप्मेंट टीम ने इसे लेकर काफी कार्य किया है। कंपनी का दावा है कि वह उसने 5जी स्मार्टफोन को लेकर तैयारी कर ली है जो कि इंटरनेशनल स्टैंडर्ड और्गेनाइजेशन 3जीपीपी के मानक के अनुसार है। अब तक 5जी को लेकर सबमिट किए गए डॉक्यूमेंट के मामले में ओपो सबसे उपर है।
पिछले साल ही कपंनी ने 5डी स्ट्रक्चर लाइट आधारित 5जी वीडियो कॉलिंग की टेस्ट की थी और डसेट पर टेस्ट कर ओपो दूसरी कंपनियों की अपेक्षा काफी आगे निकल गई है।





















Comments are closed.