13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ लावा ज़ेड81, कीमत 9,499 रुपये

Join Us icon

टेक कंपनी लावा ने अगस्त महीने में भारतीय टेक बाजार में अपनी ज़ेड स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत ज़ेड60एस स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 4,949 रुपये की कीमत पर सेल के ​लिए उपलब्ध है। वहीं आज इसी सीरीज़ को बढ़ाते हुए कंपनी की ओर से एक और नया स्मार्टफोन ज़ेड81 इंडियन मार्केट में उतार दिया गया है। लावा ने ज़ेड81 को एआई तकनीक के साथ पेश किया है जो दो रैम वेरिएंट में बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।जानें कैसे शेयर करें फेसबुक में 3डी फोटो, बहुत आसान है तरीका

लावा ज़ेड81 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 5.7-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन के दो किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं उपरी और नीचले पैनल पर बॉडी पार्ट मौजूद है। लावा ज़ेड81 एंडरॉयड ओरियो के साथ स्टार ओएस 5.0 पर पेश​ किया गया है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है।

lava-z81-1

लावा ज़ेड81 को कंपनी द्वारा दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिंएट में 3जीबी रैम दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करे तो लेनोवो ज़ेड81 के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर भी 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश सपोर्ट करते हैं।

1,82,000 रुपये वाला सैमसंग फ्लिप फोन, 9 नवंबर को होगा लॉन्च

ज़ेड81 को लावा द्वारा डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 15 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिं​गरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पवार बैकअप के लिए लावा ज़ेड81 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। लावा ज़ेड81 के 3जीबी रैम वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं कंपनी ने 2जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।

Comments are closed.