4,230एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ ओपो ए7 लॉन्च

Join Us icon

ओपो को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन ओपो ए7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कल ही खबर ​मिली थी कि कंपनी आने वाली 22 नवंबर को अपना यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च करते हुए पहली बार टेक मंच पर पेश करेगी। लेकिन 22 नवंबर से पहले ही ओपो ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। ओपो ने एक साथ कई दखिण एशियाई राष्ट्रों में ओपो ए7 को आॅफिशियल कर दिया है। ओपो ने नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका जैसे देशों में ए7 स्मार्टफोन पेश कर दिया है।

ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमें उपर की ओर ‘वी’ शेप वाली वॉटर ड्रॉप नॉच मौजूद। यह फोन 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन 6.2-इंच एचडी+​ डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ए7 यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

oppo-a7-official-feature-specifications-price-in-hindi

ओपो ए7 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

oppo-a7-official-feature-specifications-price-in-hindi

ओपो ए7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए फोन को 4,230एमएएच की बड़ी दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया है। जैसा कि हमनें बताया ओपो ए7 एक साथ कई देशों में आॅफिशियल हुआ है, अलग अलग बाजार में यह फोन ​अलग अलग कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट्स में फ्रेश पाउडर, लेक लाइट ग्रीन, गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू कलर वेरिएंट शामिल है।

ओपो ए7 की अंर्तराष्ट्रीय कीमत भारतीय करंसी अनुसार 16,000 रुपये के करीब है। यह फोन इंडियन मार्केट में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।