
जैसा कि पिछले कई माह से सैमसंग के नए गैलेक्सी एस10 की जानकारी सामने आ रही है। इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स आ चुके हैं और हर लीक में अलग तरह की बातें कही गई हैं। कुछ दिन पहले ही जानकारी दी गई थी सैमसंग गैलेक्सी एस10 पहला फोन हो सकता है जिसमें 10जीबी रैम मैमोरी देखने को मिले। वहीं अब हाल में खबर आई थी कि कंपनी इस फोन को पूरी तरह से बेज़ल लेस बनाएगी और इसमें स्क्रीन के नीचे कैमरा होगा। वहीं आज सैमसंग गैलेक्सी एस10 के बारे में एक और खुलासा किया गया है। खबर के अनुसार कंपनी इस फोन को 6 कैमरे और 5जी सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है।
यह खबर विश्व की प्रमुख मीडिया द वॉल स्ट्रीट जरनल द्वारा सबसे पहले दी गई है। खबर में कहा गया है कि अगले साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज की 10वीं सालगिरह ममाने वाली है और इस दौरान कंपनी कई नए इनोवेशन को पेश कर सकती है। इस दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस10 के तीन रेग्यूलर मॉडल होंगे वहीं एक मॉडल ब्यॉन्ड 10 Beyond X सीरीज का होगा जिसमें आपको 6 कैमरे और 5जी सपोर्ट देखने को मिल सकता है। आॅनर 8सी आ रहा है भारत, यह है विश्व का पहला फोन जो चलता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर

इतना ही नहीं रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कंपनी अपना अब तक का सबसे बड़ा डिसप्ले वाला गैलेक्सी एस सीरीज का फोन पेश करेगी। सैमसंग गैलेक्सी ब्यॉन्ड 10 में आपको 6.7 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। खबर में इस बात की पुष्टी की गई कि यह जानकारी एक ऐसे स्रोत से आई है जो कि कंपनी को काफी अच्छी तरह से जानता है। रियलमी के सीईओ से हुई गलती, लॉन्च से पहले ही उजागर हो गई रियलमी यू1 की लुक
जहां तक दूसरे सैमसंग गैलेक्सी एस10 मॉडल की बात है तो अब तक जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार कपंनी इस फोन में तीन अलग—अलग मॉडल पेश करेगी जिनमें 5.8—इंच से लेकर 6.4—इंच तक की स्क्रीन हो सकती है। एयरटेल ने जारी किया 419 रुपये का नया प्लान, 70 दिनों के लिए मिलेगा 105जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

इस बात की भी जानकारी आई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 में इस बार रिवर्स वारलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। अर्थात आपका फोन ही दूसरे कनेक्टेड डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम होगा। जहांत क सैमसंग गैलेक्सी ब्यॉन्ड 10 की बात है तो आशा की जा सकती है कि इसमें आपको अलग तरह का नॉच देखने को मिले। अब तक सेमसंग के पास नॉच वाला कोई भी फोन नहीं है लेकिन एस10 के साथ नॉच को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं।
वॉल स्ट्रीट जरनल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए10 सीरीज और गैलेक्सी ब्यॉन्ड10 मॉडल वाले फोन अगले साल फरवरी तक लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं सेल के लिए मार्च में ये फोन उपलब्ध होंगे। ब्यॉन्ड10 में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन के 5जी नेटवर्क को पेश कर सकती है।





















