
Samsung ने पिछले साल अपनी फ्लैगशिप ‘एस’ सीरीज़ में तीन पावरफुल स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+ और Samsung Galaxy S10e लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोंस के अपग्रेड Samsung Galaxy S20 सीरीज़ के रूप में सामने आ चुके हैं लेकिन अभी भी अनेंके ऐसे भारतीय यूजर हैं जो गैलेक्सी एस20 की अधिक कीमत के चलते गैलेक्सी एस10 सीरीज़ लेने की इच्छा रखते हैं। ऐसे ही स्मार्टफोन यूजर्स को तोहफा देते हुए अब कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन सीधे 21,000 रुपये कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जो इस फोन को खरीदने का शानदार मौका है।
Samsung Galaxy S10 को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर इस भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जो भी सैमसंग फैन्स व अन्य स्मार्टफोन यूजर्स इस फोन को खरीदने का मन रखते हैं उनके लिए गैलेक्सी एस10 स्मार्टफोन को खरीदने का यह सबसे बेस्ट मौका है। अमेज़न पर Galaxy S10 का वास्तविक प्राइस 71,000 रुपये अकिंत है तथा वेबसाइट इस फोन को 21,001 रुपये की छूट के बाद अब 49,999 रुपये में बेच रही है।
अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी एस10 स्मार्टफोन 49,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। लगे हाथ आपको बता दें कि यही स्मार्टफोन वेरिएंट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर 57,800 रुपये में बिक रहा है तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy S10 का Prism Black वेरिएंट 54,999 रुपये तथा Prism Blue वेरिएंट 57,800 रुपये में ही सेल के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S10
सैमसंग गैलेक्सी एस10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.1-इंच की क्वॉडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ‘ओ’ सपोर्ट करता है जो 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आती है। हैंडसेट में 7एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung Galaxy S10 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो सैमसंग की डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा है। एक एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : 6,800एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M41, डिटेल आई सामने
फ्रंट पैनल पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy S10 को इंडिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 3,400 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है।




















