रियलमी के सीईओ से हुई गलती, लॉन्च से पहले ही उजागर हो गई रियलमी यू1 की लुक

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी एक बिल्कुल नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रहा है जिसे कंपनी ‘यू सीरीज़’ के नाम के बाजार में उतारेगी। हमनें यह भी बताया था कि यू सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला फोन इंडिया का पहला मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट आधारित फोन होगा। वहीं खबर छपने के दो दिन बाद ही रियलमी ने स्वयं अपनी ‘यू सीरीज़’ से पर्दा उठाते हुए अनाउंस कर दिया था कि कंपनी आने वाली 28 नवंबर को यू सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन रियलमी यू1 को लॉन्च करेगी। वहीं आज हम रियलमी यू1 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की पहली झलक आपके लिए लेकर आए हैं।

रियलमी यू1 के लॉन्च से पहले ही हमें इस फोन की फोेटो प्राप्त हुई है। विश्वसनीय सूत्र से मिली इस फोटो में रियलमी यू1 को कंपनी के उच्च ​अधिकारी माधव सेठ ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ है और रियलमी यू1 से सेल्फी ले रहे है। प्राप्त हुई फोटो में रियलमी यू1 का बैक पैनल नज़र आया है। रियलमी यू1 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो हॉरिज़ोन्टल शेप में है। कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लेश लाईट मौजूद है।

रियलमी 2 प्रो प्राइस स्पेसिफिकेशन एंड फीचर्स इन इंडिया

रियलमी यू1 की फोटो में फोन को गोल्ड कलर में दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोटो में फोन का साईज़ बड़ा नज़र आ रहा है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि रियलमी यू1 में 6-इंच या इससे बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से यह पहले ही बताया जा चुका है कि रियलमी यू1 में ‘यू’ शेप वाला ड्यूड्रॉप नॉच दी जाएगी।

8,000 रुपये के बजट में बेस्ट फोन है रियलमी सी1: नॉच स्क्रीन, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश लुक

रियलमी यू1 में मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट देखने को मिलेगा यह बात भी कंपनी ने अपने मीडिया इन्वाईट से कंफर्म कर दी है। रियलमी का यह आगामी स्मार्टफोन 12नैनोमी​टर तकनीक पर बनेगा। रियलमी यू1 सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा और इसमें पावरफुल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। माना जा रहा है कि रियलमी यू1 को कंपनी द्वारा 15,000 रुपये से कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। रियलमी यू1 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 28 नवंबर का इंतजार किया जा रहा है।