
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को लेकर इसी हफ्ते एक लीक सामने आया था जिसमें फोन की फोटो के साथ-साथ इसकी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली थी। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में ‘O’ शेप वाली नॉच दी जाएगी यह बात तो पहले ही साफ हो चुकी है। वहीं अब सैमसंग के इस शानदार स्मार्टफोन को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर आॅफिशियली लिस्ट भी कर दिया गया है। एफसीसी की लिस्टिंग सैमसंग फैन्स की उम्मीदें बंध गई है कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर देगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को एफसीसी पर एसएम-जी8870 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर हालांकि गैलेक्सी ए8एस की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यहां इस फोन का एक स्क्रीनशॉट जरूर शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में नोटिफिकेशन्स फोन के बाएं कोने से थोड़ा अंदर की तरह खिसकी हुई नज़र आ रही है। जिससे बता चलता है कि फोन का बायां कोना इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा से लिए फिक्स है।
10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला नोकिया 8.1
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से में छोटा सा को गोलाकार छेद होगा तथा इस छेद में ही सेल्फी कैमरा फिट किया जाएगा। गौरतलब है कि इस तरह ही नॉच पर लॉन्च होने वाला गैलेक्सी ए8एस सिर्फ सैमसंग ही नहीं बल्कि पूरे टेक बाजार का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नॉच फोन बॉडी से दूर डिसप्ले के नीचे होगी। लीक के अनुसार गैलेक्सी ए8एस में 6.39-इंच की इनफिनिटी ओ फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी। लीक के अनुसार सैमसंग का फोन 59.11 x 74.88 x 7.38एमएम डायमेंशन वाला होगा तथा नॉच के लिए बने छेद का साईज़ 6.7एमएम का होग। इस फोन के फ्रंट पैनल पर पूरी तरह से डिसप्ले स्क्रीन ही होगी।

लीक में बताया गया है कि सैमसंग अपने इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगी तथा यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार सैमसंग का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा वाला होगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेेंसर के साथ 5-मेगापिक्सल तथा 10-मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।
8जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला यह दमदार फोन, 5 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
गैलेक्सी ए8एस को सैमसंग द्वारा 3,400एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग आॅफिशियली गैलेक्सी ए8एस के निर्माण तथा इसकी डिसप्ले की घोषणा कर चुकी है। लेकिन यह फोन कब तक बाजार में कदम रखेगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि शायद सैमसंग कंपनी गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन को अपनी गैलेक्सी सीरीज़ की दसवीं सालगिरह पर गैलेक्सी एस10 के साथ ही टेक मंच पर पेश करेगी।


















