
वीवो को लेकर पिछले हफ्ते ही खबर आई थी कि कंपनी दिसंबर महीने की 7 तारीख को भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी भारत में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक नया और सस्ता नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81आई लॉन्च करेगी। वीवो की ओर से हालांकि अभी तक वाई81आई के लॉन्च की आॅफिशियल जानकारी नहीं मिली है लेकिन कंपनी ने दिसंबर महीने की शुरूआत होते ही भारतीय बाजार में मौजूद अपनी वाई सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है।
वीवो की ओर से यह प्राइस कट वाई सीरीज़ के स्मार्टफोंस में ही किया गया है। प्रसिद्ध रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस प्राइस कट की जानकारी दी है। सूचना के अनुसार वीवो इंडिया की ओर से वाई81 3जीबी/32जीबी मॉडल, वाई81 4जीबी/64जीबी मॉडल तथा वाई71आई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। कंपनी की ओर से इन तीनों स्मार्टफोन मॉडल्स में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।
#Vivo #PriceDrop #VivoY71i now Rs.7990/-#Y81 3GB now Rs.10990/- #Y81 4GB now Rs.12490/- pic.twitter.com/XDwoEmwobf
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) December 1, 2018
वीवो वाई81 की बात करें तो इस फोन का 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 11,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन को 10,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत पहले जहां 13,490 रुपये थी वही अब कीमत कटौती के बाद 12,490 रुपये हो गई है।
11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
वीवो वाई71आई की कीमत प्राइस कट के बाद 8,990 रुपये से घटकर 7,990 रुपये हो गई है। आपको बात दें कि वीवो वाई81 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है जब्कि वाई71आई को गोल्ड व मेट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ आॅफलाईन प्लेटफॉर्म पर रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।
इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
वीवो वाई81 / वीवो वाई71आई



















