
असूस ज़ेनफोन मैक्स को लेकर सामने आए कई लीक्स के बीच यह पता चला था कि कंपनी इस फोन की शुरूवात इंडोनेशिया से करेगी और 11 दिसंबर को इंडोनेशियन बाजार में लॉन्च होने के साथ ही यह फोन टेक जगत में एंट्री करेगा। उम्मीद की जा रही थी कि इंडोनेशिया में लॉन्च होने के कुछ ही दिन बाद असूस इस दमदार फोन को भारत भी ले आएगी। लेकिन अपने फैन्स के इंतजार को समझते हुए असूस कंपनी ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को इंडिया में भी 11 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। असूस इंडिया ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के भारत लॉन्च की तारीख घोषित कर दी है और यह फोन 11 दिसंबर को देश में लॉन्च कर दिया जाएगा।
असूस इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के लॉन्च की जानकारी दे दी है। असूस ने बता दिया है कि कपंनी आने वाली 11 दिसंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च डेट के साथ ही असूस ने बता दिया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा, यानि इस फोन को सिर्फ फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकेगा।
The unrivalled champion of mid-range is ready to begin its dominance with the most durable screen in the segment – Corning Gorilla Glass 6. The Zenfone Max Pro M2 launches on 11th December, exclusively on @Flipkart. Stay tuned for more. @corninggorilla #UnbeatablePerformer2dot0 pic.twitter.com/Kd2vHKN22B
— ASUS India (@ASUSIndia) November 30, 2018
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही बता दिया है कि यह फोन बेज़ल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा तथा अन्य सेंसर दिए जाएगे। वहीं कंपनी यह जानकारी भी दे चुकी है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 5,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला नोकिया 8.1
लीक के अनुसार यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ यह 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज के दो आॅप्शन में लॉन्च होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि असूस भारत में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को 6जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च कर सकती है।
लीक के मुताबिक असूस का यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जाएगा जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में बताया गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर मौजूद डुअल रियर कैमरा सेंसर में एक सेंसर जहां 12-मेगापिक्सल का होगा वहीं दूसर सेंसर 5-मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस हुआ अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट, सबसे अलग होगी इस फोन की डिसप्ले
असूस 11 दिसंबर को यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत क्या होगी तथा यह किस दिन से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए अभी 11 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।






















