
हुआवई ने इसी हफ्ते घोषणा की थी कि कंपनी अपने वाली 17 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन नोवा 4 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने जा रही है। हुआवई ने लॉन्च टीज़र में फोन की एक फोटो शेयर की थी जिसमें नोवा 4 में मौजूद इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा नज़र आया था। वहीं आज हुआवई नोवा 4 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की रियल ईमेंज भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। इस लीक में नोवा 4 स्मार्टफोन की डिसप्ले के साथ ही फोन के फ्रंट, बैक व साईड पैनल्स को दिखाया गया है।
हुआवई नोवा 4 से जुड़ा यह लीक चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस लीक में फोन की इन हैंड फोटो शेयर की है जिसमें नोवा 4 को अलग अलग एंगल से दिखाया गया है। सबसे पहले फ्रंट पैनल की बात करें तो नोवा 4 की सबसे बड़ी खूबी इसका सेल्फी कैमरा ही होगा। इस फोन में डिसप्ले के उपर बाईं ओर एक छोटा सा ‘छेद’ दिया गया है। फोन के इस छेद में ही सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हुआवई नोवा 4 में मौजूद इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा फोन बॉडी व नॉच से दूर फोन की डिसप्ले के बीच में होगा। इस कैमरे के चारों ओर फोन की स्क्रीन मौजूद रहेगी।

नोवा 4 के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फिंगरप्रिंट सेंसर से यह साफ हो गया है कि हुआवई नोवा 4 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा।

हुआवई नोवा 4 दाएं पैनल पर ही वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। हुआवई नोवा 4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक यह फोन 6जीबी तथा 4जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड पाई आधारित होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें कपंनी का सबसे नया व पावरफुल चिपसेट किरीन 980 दिया जा सकता है। आपको बता दें कि हुआवई नोवा 4 से पहले सैमसंग 10 दिसंबर को गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो इस फोन जैसी डिसप्ले पर आधारित होगा।



















Comments are closed.