
आज कल स्मार्टफोन में आग लगने की खबर आती है। लेकिन, जब एप्पल जैसी कंपनी के स्मार्टफोन में भी आग लगने लगे तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है। पिछले महीने यानी नवंबर में अमेरिका के वाशिंगटन से एप्पल आईफोन 10 में आग लगने की खबर सामने आई थी। वहीं, इस बार आईफोन एक्सएस मैक्स में आग लगने की खबर सामने आई है। यह घटना अमेरिका की ओहियो की है, जहां एक शक्स ने अपने जेब में आईफोन एक्सएस मैक्स को रखा हुआ था तभी अचानक फोन में आग लग गई।
आईड्रॉप नाम की वेबसाइट के अनुसार जे. हिलार्ड नाम का शख्स 12 दिसंबर को लंच ब्रेक पर था तभी उसने नोटिस किया की उसकी जेब से धुंआ निकल रहा है और जेब गर्म हो गई है। थोड़ी ही देर में फोन गर्म हो गा और जैसे ही पीड़ित ने फोन निकाला तो उसमें आग लग गई थी। इस हादसे में पीड़ित को थोड़ी चोट आई है। हालांकि, कंपनी ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित जोश हेराल्ड को एक नया आईफोन एक्सएस मैक्स दे दिया है। लेकिन, पीड़ित अपने मानसिक तनाव और फिजिकल डैमेज के लिए कोर्ट का रुख कर रहा है।

एप्पल फिर रचेगा इतिहास, ला रहा है दोनों तरफ मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन
बता दें कि कुछ समय पहले शाओमी के फोन में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। वहीं, अमेरिका के एक शख्स ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये आईफोन 10 में लगी आग के बारे में जानकारी को सार्वजनिक किया था। राहेल मोहम्मद नाम के आईफोन यूजर ने आग लगने के हादसे पर एप्पल को कटघरे में घसीटा था।
जानें 4जी वोएलटीई के फायदे और कैसे करें अपने एंडरॉयड और एप्पल फोन में वोएलटीई सर्विस इनेबल
वहीं, कुछ समय पहले भारत में मुंबई के ठाणे में मोबाइल में आग लगने के कारण एक ही परिवार के लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट सामने आई थी कि सुबह के समय फोन में ब्लास्ट हुआ था जब पूरा परिवार सो रहा था। मोबाइल में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरे घर में आग लग गई थी।



















Comments are closed.