
सैमसंग अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘गैलेक्सी एम’ के अंदर स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट भेजकर इस बात से पर्दा उठा दिया है कि भारत में 28 जनवरी को एम सीरीज़ के अंदर हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के अलावा कंपनी गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को भी पेश करने की तैयारी कर रही है।
नैशविले चैटर वेबसाइट पर इस डिवाइस के वाई-फाई सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की जानकारी सामने आई है। वहीं, एक मीहने पहले गैलेक्सी ए50 को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब इस डिवाइस को वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किया गया है, जिससे यह बात साफ हो गई है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्द लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

इस डिवाइस को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर एसएम-ए50एफएन मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है, जिससे लग रहा है कि यह साउथ कोरियन वेरिएंट होगा। वाई-फाई सर्टिफिकेशन से उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी ए50 में 2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगार्हट्ज सपोर्ट होगा। इसके अलावा डिवाइस सिंगल सिम व डुअल-सिम एडिशन में पेश करेगी।
28 जनवरी को लॉन्च होंगे सैमसंग के पहले नॉच फोंस गैलेक्सी एम10 और एम20
कुछ समय पहले सामने आई जानकारी के अनुसार गैलेक्सी ए50 को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी ए50 रिवर्स चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करेगा। यानि यह फोन किसी पावरबैंक की तरह भी काम करेगा और इस फोन से अन्य फोन को भी चार्ज किया जा सकेगा। गैलेक्सी क्लब की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए50 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 24-मेगापिक्सल का होगा।
एक्सक्लूसिव: देखें सैमसंग गैलेक्सी एम20 की लाइव इमेज, जानें कैसा है डिजाइन
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए50 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को कुछ दिनों पहले चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग से पता चला है कि गैलेक्सी ए50 एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा यह स्मार्टफोन 10एनएम तकनीक पर बने सैमसंग के ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें


















