
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद ऑनर 10 लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। आरंभिक स्तर के इस फोन की काफी चर्चा है और शाओमी के रेडमी सीरीज का सबसे नजदीकी प्रतियोगी भी माना जा रहा है। ऐसे में आप भी जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर फोन में क्या ऐसी खासियतें हैं जिन्हें लेकर चर्चा जारी है। तो चलिए हम आपको ऑनर 10 लाइट कि 10 बड़ी खूबियों के बारे में बता रहे हैं।
1. स्टाइलिश डिजाइन

ऑनर के दूसरे फोन की तरह 10 लाइट भी काफी स्टाइलिश है। फोन को मैटल फ्रेम पर पेश किया गया है जबकि बैक पैनल ग्लास फिनिश में है जिसे कंपनी ने ग्रेडियन कलर में पेश किया है। फोन में डुअल कलर इफेक्ट दिखाई देगा जो कि बहुत ही आकर्षक है। इस बजट में यह सबसे खूबसूरत फोन में से एक है। वीवो वाई91 हो गया है भारत में लॉन्च, जानें इस डुअल कैमरे और पावरफुल बैटरी वाले फोन के 5 शानदार फीचर
2. वॉटर ड्रॉप नॉच

ऑनर 10 लाइट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम रेंज के बावजूद इसे कंपनी ने ड्यू ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। फोन में एक छोटा सा नॉच है जिस पर सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं उपर में छोटा सा स्पीकर है। जनवरी 2019 में इंडिया में लॉन्च होंगे ये 5 बेहतरीन फोन
3. बड़ी स्क्रीन

ऑनर 10 लाइट का डिजाइन कॉम्पैक्ट है लेकिन कंपनी ने इसे बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में 6.2-इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है जिसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 91 परसेंट का है और इस कीमत में इतना कॉम्पैक्ट स्क्रीन किसी का नहीं है। जानें फुल डिटेल – किस चैनल की है कितनी कीमत और केबल ऑपरेटर को देने होंगे कितने पैसे
4. लेटेस्ट प्रोसेसर

ऑनर का यह फोन हुआवई के ही लेटेस्ट चिपसेट किरीन 710 पर आधारित है और फोन में 64 बिट्स वाला ऑक्टा-कोर (4×2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए73 और 4×1.7गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-उए53) प्रोसेसर दिया गया है।
5. बड़ी मैमोरी
कंपनी ने इसे 4जीबी रैम के साथ पेश किया है और फोन में 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। ऑनर 10 लाइट में तीन कार्ड स्लॉट है और आप दो सिम के साथ एक मैमारी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
6. शानदार कैमरा

कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। फोन में 13-मेगापिक्सल सेंसर + 2-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरे के साथ बोके इफेक्ट और एआर मोड के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी दिया गया है जो कि फोटोज को इनहांस कर देते हैं। फोन का मेन कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीर ले सकता है। वहीं दूसर
7. बेहतर सेल्फी

मेन कैमरे के साथ ऑनर 10 लाइट का सेल्फी कैमरा भी बेहतर है। कंपनी ने इसे 24-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया है। सेल्फी कैमरे के साथ भी आपको ब्लर बैकग्राउंड और एआई मोड मिलेगा।
8. आई प्रोटेक्शन

ऑनर 10 लाइट को कंपनी ने टीयूवी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। वहीं कंपनी का दावा है कि फोन की स्क्रीन न सिर्फ रात में बल्कि दिन में भी ब्लू रे जैसी हानिकारक किरणों से आपकी आंखों को सुरक्षित रखेगा।
9. कम बैटरी खपत

इस फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि आज 4,000 एमएएच बैटरी वाले फोन उपलब्ध हैं लेकिन कंपनी का दावा है कि प्रोसेसर काफी बैटरी इफिशियेंट है और आपको लंबा पावर बैकअप देने में सक्षम है।
10. जीपीयू टर्बो 2.0

हुआवई ऑनर 10 लाइट को कंपनी ने जीपीयू टर्बो 2.0 से लैस किया है जहां पबजी जैसे भारी भरकम गेमिंग के दौरान भी परफॉर्मेंस स्मूथ होगा।





















