सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 3जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ऑनर 10 लाइट

Join Us icon

टेक ब्रांड ऑनर ने जनवरी महीने में भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए ऑनर 10 लाइट लॉन्च किया था। इस सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जो 6जीबी रैम तथा 4जीबी रैम मैमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध है। ऑनर 10 लाइट पिछले साल भारत में लॉन्च हुए ऑनर 9 लाइट का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। मीड बजट सेग्मेंट में हिट साबित हुए ऑनर 10 लाइट की सफलता को भुनाते हुए कंपनी ने आज भारत में इस फोन को एक और सस्ता वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ऑनर की ओर से 10 लाइट का 3जीबी रैम वेरिएंट भी देश में लॉन्च कर दिया गया है जो बेहद जल्द सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ऑनर 10 लाइट

ऑनर 10 लाइट के नए रैम वेरिएंट में कंपनी ने 3जीबी की रैम मैमोरी दी है। यह वेरिएंट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ऑनर 10 लाइट के इस नए वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए ऑनर 10 लाइट के इस नए 3जीबी रैम वेरिएंट को सफ़ायर ब्लू और मीडनाईट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

honor 10 lite 3gb ram 32gb memory variant launch in india price specifications

ऑनर 10 लाइट स्पेसिफिकेशन्स

आज लॉन्च हुए ऑनर 10 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स में कंपनी की ओर रैम व इंटरनल मैमोरी के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वाटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की एफएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। ऑनर 10 लाइट एंडरॉयड पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च

फोटोग्राफी की बात करें तो ऑनर 10 लाइट डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के​ लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

honor 10 lite 3gb ram 32gb memory variant launch in india price specifications

ऑनर 10 लाइट डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ऑनर 10 लाइट में 3,320एमएएच की बैटरी दी गई है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया ऑनर 10 लाइट के नए 3जीबी रैम वेरिएंट को सफ़ायर ब्लू और मीडनाईट ब्लैक कलर में बाजार में उतारा गया है। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी 7 लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ शानदार स्टाईल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई कन्ज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सुहेल तारिक ने इस मौके पर कहा है, कि “ऑनर 10 लाइट ने स्मार्टफोन बाजार में एआई सेल्फी कैमरे के साथ नई पहचान बनाई है। फोन का नया वेरिएंट भी यूजर्स के इस एक्सपीरियंस को कायम रखेगा और कम कीमत पर बेहतरीन सेल्फी फोटोग्राफी तथा शानदार स्टाईल मुहैया कराएगा। नए वेरिएंट के साथ हमारा प्रयास अपने ग्राहकों को बेस्ट स्पीड और अतुलनीय अनुभव प्रदान करना है।

top-10-features-of-honor-10-in-hindi

लगे हाथ आपको बाजार में पहले से मौजूद ऑनर 10 लाइट के दूसरें वेरिएंट की जानकारी भी दे दें। जनवरी में कपंनी की ओर से ऑनर 10 लाइट को 4जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया था। ये दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। कीमत की बात करें तो ऑनर 10 लाइट के 4जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ऑनर 10 लाइट के सभी वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here