
देश में खरीदारी का सबसे अच्छा मौका त्यौहारों का माना जाता है। फिर वह बेशक धार्मिक पर्व हो या राष्ट्रीय पर्व। ऐसे मौको पर स्मार्टफोन कंपनियां जहां अपने प्रोडक्ट्स को बड़े डिस्काउंट पर बेचती है वहीं शॉपिंग साइट्स भी ढ़ेर सारे आर्कषक ऑफर्स के साथ सेल की शुरूआत करती है। ऐसी ही शॉपिंग सेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी आयोजित होने जा रही है। देश में राष्ट्रीय त्यौहार पर टेक कंपनी असूस अपने स्मार्टफोंस को 8,000 रुपये तक की छूट पर बेच रही है।
असूस ने अपने फैन्स के लिए बेहद ही शानदार ऑफर निकाला है जिसमें ब्रांड के विभिन्न स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट व छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होने वाले है। 70वें गणतंत्र दिवस पर असूस इंडिया से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत असूस के विभिन्न स्मार्टफोंस को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। असूस स्मार्टफोंस का यह ऑफर 2 दिन तक रहेगा, जो 20 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा।

ऑफर के तहत असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड पर सीधे 8,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत दो दिन तक ज़ेनफोन 5ज़ेड के 6जीबी रैम व 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट तथा 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी वेरिएंट सीधे 8,000 रुपये कम में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा जिसके बाद दोनों वेरिएंट्स कीमत क्रमश: 24,999 रुपये तथा 28,999 रुपये रहेगी। इसी तरह असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के सभी वेरिएंट्स पर कंपनी 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।
जियो के 4 लंबी वैलिडिटी प्लान, क्या फायदेमंद हैं?
सेल में ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी/64जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 6जीबी/64जीबी वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। असूस के ज़ेनफोन मैक्स एम2 पर भी कंपनी की ओर से 500 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद फोन के 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 9,499 रुपये तथा 4जीबी/64जीबी वेरिएंट को 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
गूगल करने वाला है बड़ा धमाका, ऑलस्क्रीन फोन की कर रहा है तैयारी नए पेटेंट से खुला राज
असूस के 5,999 रुपये वाले ज़ेनफोन लाइट एल1 को भी गणतंत्र दिवस की इस सेल में ऑफर के तहत 4,999 रुपये में पाया जा सकता है। असूस के स्मार्टफोंस पर फ्लिपकार्ट एक ओर जहां नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पाया जा सकता है।



















Comments are closed.