जियो यूजर्स ने एक महीने में देखी है 460 करोड़ घंटो की वीडियो और की है 63 हजार करोड़ मिनट की बात, जानें पूरी डिटेल

Join Us icon

देश में सबसे ज्यादा चर्चित टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर साबित कर​ दिया है कि क्यों वह अन्य कंपनियों से अलग और चहेती है। रिलायंस जियो ने आज वित्तिय वर्ष 2018-19 के तीसरे क्वॉटर के आकंड़े शेयर किए हैं जिसमें कपंनी के नेटवर्क व डाटा यूज़ के साथ ही उपभोक्ता आधार का लेखा जोखा शामिल है। जियो के ये आंकड़े अक्टूबर, नवंबर और दिसबंर महीने के हैं। जियो द्वारा शेयर किए गए इन आंकड़ो से साफ ​कर दिया है कि ​रिलायंस जियो बेहद जल्द इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन जाएगी।

​रिलायंस जियो ने बताया है कि दिसंबर 2018 तक कंपनी का कुल उपभोक्ता आधार 280.1 मिलियन पहुॅंच गया है। यानि 280,000,000 से भी ज्यादा स्मार्टफोन यूजर जियो की नेटवर्क यूज़ करते हैं।

अक्टूबर 2018 से लेकर दिसंबर 2018 ​तक जियो नेटवर्क पर 864 करोड़ जीबी का इंटरनेट डाटा यूज़ किया गया है।

साल 2018 के अंतिम तीन महीनों में जियो नेटवर्क पर कुल 63 हजार 406 करोड़ मिनट की बातें की गई है।

jiooo

पिछले तीन महीने की औसत दर के ​हिसाब से जियो नेटवर्क यूज़ करने वाले हर एक व्यक्ति ने 10.8 जीबी 5जी डाटा का इस्तेमाल किया है।

इसी तरह जियो सिम पर एक महीने के 794 मिनट की वॉयस कॉल हर एक यूजर द्वारा की गई है।

इंटरनेट यूज़ की बात करें तो भारतीयों ने जियो इंटरनेट के सहारे एक महीने में 460 करोड़ घंटो तक वीडियो को देखा है।

रिलायंस जियो द्वारा ​उपलब्ध कराए गए जियोफोन मॉनसून हंगामा ऑफर को कंपनी द्वारा सबसे फायदेमंद ठहराया गया है। लगे हाथ आपको बता दें कि ट्राई की रिपोर्ट अनुसार दिसंबर महीने में रिलायंस जियो ने अन्य सभी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सबसे तेज 4जी डाउनलोड स्पीड दी है। जियो ने स्पीड देकर सभी टेलीकॉम कपंनियों का पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया है।