और भी कम हुआ शाओमी एलईडी टीवी का प्राइस

Join Us icon

शाओमी आज के समय में भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर अपना कब्जा जमाए हुए है और धीरे-धीरे स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सैमसंग, सोनी व अन्य कंपनियों को पछाड़ने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्ट टीवी पेश किए थे। वहीं, अपने फैन्स को तोहफा देते हुए शाओमी ने अब मी टीवी 4ए (43-इंच), मी एलईडी टीवी 4ए (43-इंच) और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) की कीमत में कटौती की है।

स्मार्ट टीवी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक शानदार मौका जब वह कम कीमत में शाओमी के स्मार्ट टीवी को खरीद सकते हैं। कंपनी ने तीनो टीवी की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की है। टीवी में कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स द्वारा मिली है।

mi-led-tv-price

पबजी को टक्कर देने आया शाओमी का ये शानदार गेम, जानना चाहेंगे कैसा है!

कटौती के बाद मी टीवी 4ए (43-इंच), मी एलईडी टीवी 4ए (43-इंच) और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) को क्रमश: 22,999 रुपए, 22,999 रुपए और 30,999 रुपए है। बता दें कि हाल ही में शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। इसमें स्मार्ट टीवी मी एलईडी टीवी 4एक्स प्रो (55) और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (43) शामिल हैं। ये दोनों ही टेलीविज़न एक्स प्रो सीरीज़ के हैं।

बेजल लैस डिसप्ले और वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ लीक हुआ शाओमी मी9 का नया कॉन्सेप्ट रेंडर

एक टेलीविज़न जहां 55-इंच की बड़ी स्क्रीन पर बना है वहीं दूसरे में 43-इंच की लार्ज डिसप्ले दी गई है। शाओमी के ये दोनों ही स्मार्ट टीवी आज फ्लैश सेल के माध्यम से पहली बार खरीददारी के लिए यूजर्स को उपलब्ध हुए हैं।

शाओमी कीे ओर से मी एलईडी टीवी 4एक्स प्रो के दोनों मॉडल्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह टीवी दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होने हैं। आज यानि 15 जनवरी के बाद मी एलईडी टीवी 4एक्स प्रो (55) और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (43) अगली फ्लैश सेल 22 जनवरी को होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here