कम कीमत और इन खूबियों के साथ जल्द भारत में लॉन्च होगा ऑनर प्ले 8ए फोन

Join Us icon

चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी हुआवई के सब ब्रांड ऑनर ने कुछ समय पहले अपनी घरेलू मार्केट में ऑनर प्ले 8ए स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी आने वाले कुछ ही हफ्तों में इस डिवाइस को भारतीय मार्केट में पेश करेगी। एचडी+ पैनल के साथ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच से लैस यह फोन बजट कैटगरी के अंदर लॉन्च किए जाने की उम्मीदी है।

माएस्मार्टप्राइस द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार ऑनर आने वाले कुछ हफ्तों यानी अगले महीने तक ऑनर प्ले 8ए को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। हालांकि, डिवाइस के लॉन्च के लिए इवेंट का आयोजन किया जाएगा या सॉफ्ट लॉन्च के तहत इसे पेश किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ऑनर व्यू 20 की पहली झलक: स्मार्ट लुक के साथ दमदार कैमरा

इसमें 6.09-इंच की स्कीन है और कंपनी ने वाटर ड्रॉप नॉच का उपयोग किया है। फोन में आपको 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। वहीं खास बात यह है कि कंपनी ने इसे हुआवई के किरीन चिपसेट पर नहीं बल्कि मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ उतारा है। यह फोन हेलियो पी35 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

ऑनर प्ले 8ए में आपको 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। हालांकि कंपनी ने इसे दो इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की स्टोरेज में है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसे इमोशन यूआई 9.0 पर पेश किया है जो कि एंडरॉयड 9 पाई पर रन करता है।

ऑनर 10 लाइट और शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में जानें कौन सा फोन है बेस्ट

कैमरे के बात करें तो फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि बड़ा अपर्चर लो लाइट में भी कारगर होगा। फोन मे पीडीएएफ सपोर्ट है जो फास्ट फोकस के लिए जाना जाता है। वहीं फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है जिसे कंपनी ने एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है।

ऑनर प्ले 8ए में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग की बात नहीं की है लेकिन यह 10 वॉट का चार्जर सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस दिया गाय है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जहां दूसरे ब्रांड इस रेंज में माइक्रो यूएसबी पोर्ट का उपयोग करते हैं वहीं ऑनर ने यूएसबी टाइप सी के साथ इसे पेश किया है। रही बात कीमत की तो यह लगभग 8,000 से 9,000 रुपये के बीच भारत में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here