कम कीमत में ऑफलाइन मिल रहे नोकिया 6.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 फोन

Join Us icon

नोकिया के स्मार्टफोन बेचने की लाइसेंसधारकर कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया ने 5.1 प्लस मॉडल को ऑफलाइन उपलब्ध कराया था। वहीं, अब कंपनी ने नोकिया 6.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 3.1 को ऑफलाइन मार्केट में पेश कर दिया, जहां इन्हें कम कीमत में सेल किया जा रहा है। इससे पहले यह डिवाइस सिर्फ ऑनलाइन सेल किए जा रहे थे।

अब से यह फोन भारत में ऑफलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकेगा। हालांकि, ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन स्टोर पर इसकी कीमत कम चुकानी होगी। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से यह खबर मिली है। नोकिया 6.1 के 3जीबी + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑफलाइन अब 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इससे पहले डिवाइस 13,499 रुपए में सेल किया जा रहा था। इसी तरह हेंडसेट के 4जीबी + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑफलाइन 16,499 रुपए की जगह 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

नोकिया 8.1 प्लस नहीं, नोकिया 6.2 नाम से लॉन्च होगा कंपनी का लेटेस्ट फोन

अगर बात करें नोकिया 5.1 की तो इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज ऑप्शन को अब 2,000 रुपए कम में ऑफलाइन 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर पर खबर लिकते समय डिवाइस 8,680 रुपए में बेचा जा रहा था।

नोकिया 6.1 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 एसओसी है। वहीं, इसमें 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले 1,080 x 1,920 पिक्सल रेजोल्यूशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और 3,000mAh की बैटरी है।

एक्सक्लूसिव: फरवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है 5 कैमरे वाला नोकिया 9

नोकिया 5.1 की बात करें यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी18 चिपसेट और 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। दूसरे फीचर्स के तौर पर फोन में 2970एमएएच की बैटरी दी गई है।

आखिर में अगर बात करें नोकिया 3.1 की तो इसमें मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट, 5.2-इंच डिसप्ले, 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और 2,990एमएएच की बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here