
शाओमी भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन चुकी है। सस्ती कीमत पर आने वाले इस कंपनी के स्मार्टफोन पावरफुल स्पेशिफिकेशन्स से लैस होते हैं जो आम जनता के बजट में बिल्कुल फिट बैठते हैं। अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए शाओमी ने ‘मी डेज़’ की शुरूआत की है। इस सेल में शाओमी ने अपने हिट स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है जिनमें रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी 6 व रेडमी नोट 5 प्रो के साथ ही पोको एफ1 भी शामिल है। मी डेज़ में शाओमी स्मार्टफोन्स को 5,000 रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है।
शाओमी मी डेज़ का आयोजन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर किया गया है। मी डेज़ की शुरूआत आज से हो गई है जो 3 दिन तक चलेगी। 30 जनवरी तक रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी 6, रेडमी नोट 5 प्रो और पोको एफ1 डिस्काउंटेड प्राइज़ पर खरीदा जा सकेगा। सबसे पहले पोको एफ1 की ही बात करें तो मी डेज़ में पोको एफ1 के सबसे बड़े मॉडल को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मॉडल 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है।

पोको एफ1 के 23,999 रुपये वाले 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को मी डेज़ के तहत 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले पोको एफ1 को तीन तक 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 6 प्रो की बात करें तो फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां कंपनी ने 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था वहीं मी डेज़ में इसे 12,999 रुपये में पाया जा सकता है।

रेडमी नोट 6 प्रो के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को मी डेज़ में दौरान 1,000 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 13,999 रुपये में लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 15,999 रुपये में लॉन्च हुए 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी सी1 हुआ और भी एडवांस, कंपनी ने लॉन्च किए दो नए मॉडल
मी डेज़ सेल के दौरान तीन दिन तक रेडमी 6 स्मार्टफोन की छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। इस सेल के दौरान रेडमी 6 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा फोन के 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,499 रुपये की कीमत पर पाया जा सकेगा।
शाओमी मी डेज़ से फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)


















