रियलमी सी1 हुआ और भी एडवांस, कंपनी ने लॉन्च किए दो नए मॉडल

Join Us icon

​टेक ब्रांड रियलमी ने पिछले साल सितंबर महीने में अपना लो बजट स्मार्टफोन रियलमी सी1 लॉन्च किया था जो कंपनी की सबसे सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन है। रियलमी सी1 को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसमें शाओमी रेडमी को सीधी टक्कर दी थी। वहीं आज भारतीय बाजार में अपना नया पासा फेंकते हुए रियलमी ने इसी स्मार्टफोन के दो और नए मॉडल पेश कर दिए हैं। रियलमी की ओर से रियलमी सी1 को पहले से ज्यादा ताकतवर और एडवांस कर दिया गया है।

लॉन्च हुई जियोरेल ऐप, घर बैठे बुक होगी टिकट और मिलेगी पूरी जानकारी​ बिल्कुल फ्री

रियलमी सी1 को पिछले साल कंपनी की ओर से 2जीबी रैम तथा 16जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस कर बाजार में उतारा था जिसकी कीमत 6,999 रुपये थी। वहीं आज रियलमी सी1 के दो और नए वेरिएंट बाजार में कदम रख चुके हैं। रियलमी सी1 के एक वेरिएंअ को जहां कंपनी ने 2जीबी रैम त​था 32जीबी मैमोरी पर पेश किया है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतें क्रमश: 7,499 रुपये तथा 8,499 रुपये रखी गई है।

रियलमी सी1 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:5 आसपेक्ट रेशियो पर 6.2-इंच की एचडीप्लस नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ कोर्टेक्स ए53 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर कार्य रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 ​जीपीयू उपलब्ध है। रियलमी सी1 के सभी वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 आज हो रहे हैं भारत में लॉन्च, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रियलमी सी1 में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन फेस अनलॉक सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी सी1 के सभी वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here