स्नैपड्रैगन 675 और सोनी सेंसर के साथ अगले हफ्ते दस्तक देगा रेडमी नोट 7 प्रो, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

शाओमी ने पिछले महीने रेडमी नोट 7 लॉन्च इवेंट के समय इस बात की घोषणा की थी कि वह रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च करेगी, जिसमें सोनी आईएमएक्स586 सेंसर होगा। वहीं, अब शाओमी के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग ने इस बात की घोषणा की है कि वह अगले हफ्ते रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च करेंगे।

इस बात की घोषणा लू ने चीन की माइक्रब्लगिंग वेबाइसट वेईबो पर की है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, भारत में 28 फरवरी को कंपनी रेडमी नोट 7 को लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। वहीं, इस इवेंट के दौरान भी रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किए जाने की लीक्स सामने आ रही हैं।

अब तक सामने लीक्स के अनुसार रेडमी नोट 7 प्रो को भी वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जा सकता है। रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन्स के मामले में रेडमी नोट 7 से अधिक एडवांस और पावरफुल होगा। इस फोन में भी 48-मेगापिक्सल कैमर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि रेडमी नोट 7 में जहां सैमसंग का कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो में सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया जा सकता है। रेडमी नोट 7 प्रो को भी भारत में 6जीबी रैम से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

redmi-note-7

redmi-note-7-new

चर्चा है कि रेडमी नोट 7 में जहां स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर अभी तक कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है। और अगर लीक में सामने आ रही स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होती हैं तो रेडमी नोट 7 प्रो इस चिपसेट से लैस होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

बताया जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट की तुलना में स्नैपड्रैगन 710 ज्यादा बेहतर और पावरफुल होगा। कीमत की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो की कीमतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकन, कंपनी अपनी रेडमी सीरीज़ में बजट कैटगरी वाले डिवाइस ही लॉन्च करना चाहती है, जिससे उम्मीद की जा सकती है इसकि कीमत 13,500 रुपए के आस-पास होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here