
वीवो जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन की खेप बढ़ाने वाली है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर वीवो के आगामी स्मार्टफोन को देखा गया है जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कंपनी बेहद जल्द टेक बाजार में अपनी एक्स स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक्स27 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। टेना पर वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर के लिस्ट किया गया है जिनमें फोन के अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा हुआ है।
वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर वी1829टी और वी1829ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन वीवो की एक्स सीरीज़ का आगामी डिवाईस एक्स27 है। टेना की लिस्टिंग के अनुसार वीवो के इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक वीवो एक्स27 को कंपनी द्वारा 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। हालांकि उम्मीद है कि वीवो अपने इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में बाजार में उतारेगी। टेना के अनुसार वीवो एक्स27 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिलेगा।
48एपमी ट्रिपल कैमरा 32एमपी पॉपअप सेल्फी, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी15 प्रो
वीवो एक्स27 को लेकर टेना पर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 48-मेगापिक्सल का होगा वहीं अन्य दो सेंसर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के होंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो एक्स27 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है।
सैमसंग को पीछे छोड़ने आ रहा वनप्लस का 5जी हैंडसेट, एमडब्लूसी 2019 में मिली पहली झलक
वीवो ने अभी तक अपनी एक्स सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पर ही लॉन्च किया है। ऐसे में इस बात की भी पूरी उम्मीद की जा रही है कि वीवो एक्स27 में भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा। इसी तरह टेना के मुताबिक वीवो एक्स27 में पावर बैकअप के लिए 3,920एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
वीवो की ओर से हालांकि अभी तक कंपनी की एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जब तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक टेना की लिस्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।





















