48-एमपी कैमरे वाले ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में अंतर

Join Us icon

ओपो ने बुधवार को भारत में अपने नए स्मार्टफोन ओपो एफ11 प्रो और ओपो एफ11 को लॉन्च कर दिया है। भारत में ओपो एफ11 प्रो की कीमत 24,990 रुपए है और यह कंपनी का 48-मेगापिक्सल रियर ट्रिपल कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन है। इससे पहले वीवो अपने वीवो वी 15 प्रो में भी 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की मार्केट में टक्कर देखने को मिलेगी।

दोनों फोन्स की की खासियत इसमें मिलने वाला पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिससे इस डिवाइस में बेजल न के बराबर मिलेंगे। हम दोनों ही फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशऩ्स और फीचर्स में अतर कर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आपके लिए कौन सा फोन खरीदना फायदा का सौदा साबित होगा। इसे भी पेढ़ें: 48-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो एफ11 प्रो और एफ11, स्टाईलिश लुक के साथ मिलेगी ताकतवर स्पेसिफिकेशन

कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो की तो इन्हें भारत में सिंगल वेरियंट लॉन्च किया गया है, जिसमें ग्राहकों को 6जीबी रैम व 128जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। ओपो एफ11 प्रो की कीमत 24,999 रुपए रखी गई है जो कि 15 मार्च को सेल के लिए आएगा। वहीं, वीवो वी15 प्रो की कीमत 28,990 रुपए है जो कि सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

डिजाइन और डिसप्ले

अगर बात करें ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो के डिजाइन की तो यह लगभग एक जैसे ही हैं दोनों फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इससे हैंडसेट में फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले मिलती है। फोन्स में दिया गया पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन की बड़ी यूएसपी है। दोनों ही फोन में पॉप-अप कैमरा सेल्फी की कमांड देने पर फोन बॉडी में से उपर की ओर निकलता है और फोटो क्लिक करता है। ओपो एफ11 प्रो फोन का बैक पैनल 3डी ग्रेडिएंट ग्लास फिनिश वाला है जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है। वहीं, वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।

oppo-f11-pro-launched-in-india-48-mp-rear-pop-up-selfie-camera-specifications-price-sale

oppo-f11-pro-launched-in-india-48-mp-rear-pop-up-selfie-camera-specifications-price-sale
सॉप्टवेयर और प्रोसेसर

एफ11 प्रो को ओपो ने एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करता है। वहीं, वीवो वी15 प्रो की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर (2×2.0 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 गोल्ड और 6×1.7 गीगाहट्र्ज क्रयो 460 सिल्वर) पर आधारित है। इसके अलावा यह फोन वीवो के ही फनटच ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर कार्य करता है।

कैमरा

यह फोन खास कर अपने कैमरा फीचर्स के लिए काफी चर्चा में है। वीवो 15 प्रो के पिछले पैनल में जहां ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल में आपको पॉपअप सेल्फी मिलेगा जो फोटो क्लिक के दौरान उपर आता है और फिर फोन के अंदर ही छुप जाता है। इस तरह का फीचर कंपनी पिछले साल वीवो नेक्स में पेश कर चुकी है। इसका सेल्फी कैमरा 32—मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता। वहीं पिछले पैनल पर तीन कैमरा सेंसर हैं जिनमें मेन सेंसर 48—मेगापिक्सल (12 X 4) का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। हालांकि यह इसमें पिक्सल बिनिंग तकनकी का उपयोग किया गया है जो 12एमपी का सेंसर है जो 48एमपी पर तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं दूसरा सेंसर 8—मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल के लिए है जबकि तीसरा सेंसर 5—मेगापिक्सल का दिया गया है और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। कुल मिलाकर देखेंगे तो कैमरा सेग्मेंट काफी पावरफुल है।

ओपो एफ11 प्रो का कैमरा सेग्मेंट ही इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। सबसे पहले फोन के रियर कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो यह डुअल रियर कैमरा सपार्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का 6पी लेंस प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेकेंडी कैमरा सेंसर मौजूद है। ओपो एफ11 का रियर कैमरा सेटअप लो लाईट फोटोग्राफी के शानदार रिजल्ट देने का दावा करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

ओपो एफ11 प्रो 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी फ्लैश चार्ज 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

अगर बात करें वीवो वी15 प्रो की तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा वाईफाई और ब्लूटूथ तो है ही। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि एक प्रीमियम फीचर है। डाटा व चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट है और यही कमी कही जा सकती है। इस रेंज में यूएसबी टाइप सी पोर्ट होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। इसमें 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here